फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांगड़ा: सीएम जयराम ने दिए विधायकों के खर्चों में कटौती के संकेत, नए जिले बनाने से किया इनकार

Fri, 08 Apr 2022 09:26 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, पालमपुर (कांगड़ा)

सार

 हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के सुलह में पत्रकार वार्ता में मुख्यमंत्री ने प्रदेश में नए जिले बनाने से इनकार किया। उन्होंने कैबिनेट में फेरबदल पर कहा कि ऐसी संभावनाएं बनी रहती हैं। 
विज्ञापन
सुलह में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विधायकों को अपनी जेब से आयकर भरने के फैसले के बाद अब मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि आने वाले दिनों में विधायकों के अन्य खर्चों में भी कटौतियों हो सकती हैं। कांगड़ा जिले के सुलह में पत्रकार वार्ता में मुख्यमंत्री ने प्रदेश में नए जिले बनाने से इनकार किया। उन्होंने कैबिनेट में फेरबदल पर कहा कि ऐसी संभावनाएं बनी रहती हैं। जयराम ने पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार के जोगिंद्रनगर के शानन बिजली प्रोजेक्ट की साल 2024 में खत्म हो रही लीज डीड के उठाए गए मुद्दे पर कहा कि इस मामले को राज्य सरकार केंद्र से उठाएगी, ताकि इसे आगे बढ़ाया जा सके। प्रदेश सरकार शानन मुद्दे को गंभीरता से उठाती है तो आने वाले दिनों में पंजाब की आप सरकार की लोगों को मुफ्त बिजली देने की घोषणा पर झटका लग सकता है।

विज्ञापन


शानन प्रोजेक्ट से सीधे बिजली पंजाब को जाती है। विधानसभा चुनाव को लेकर सीएम ने कहा कि प्रदेश में समय पर चुनाव होंगे और चुनाव करवाना चुनाव आयोग का काम है।  आम आदमी पार्टी के नेता कह रहे हैं कि हिमाचल में उनका मुकाबला कांग्रेस से न होकर भाजपा से है, इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि अभी जमीनी हकीकत में आप कुछ नहीं है। वे किसी गलतफहमी में हैं तो उन्हें रहने देना चाहिए। वहीं विधानसभा उपाध्यक्ष हंसराज के एक महिला से व्हाट्सएप चैट के उठे सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें अभी इसकी कोई जानकारी नहीं है। इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष विपिन परमार भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें