फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एंबुलेंस की टक्र से छात्रा घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। राजधानी के उपनगर ढली में एक एंबुलेंस की टक्कर से छात्रा घायल हो गई। छात्रा का अस्पताल में उपचार चल रहा है। प्रथम वर्ष की छात्रा कॉलेज से घर लौट रही थी। पुलिस ने एमवी एक्ट के तहत चालक के खिलाफ कार्रवाई की है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक जिला कुल्लू की तहसील आनी निवासी अंजली (19) कॉलेज से घर लौट रही थी। इसी दौरान पेट्रोल पंप के पास सामने की तरफ से आ रही एंबुलेंस ने छात्रा को टक्कर मार दी। चालक की दूसरी साइड का शीशा सीधे छात्रा के मुंह से जा टकराया। इससे वह सड़क किनारे गिर गई। घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। दरअसल, बर्फबारी के चलते ढली-चलौठी बाईपास सड़क पर जेसीबी मशीन बहाली में जुटी थी। इस दौरान मशोबरा खंड का आपातकालीन वाहन ढली की तरफ जा रहा था। इस बीच सड़क पर पैदल जा रही छात्रा के मुंह से वाहन का शीशा टकराया। करीब पांच मीटर आगे जाकर वाहन चालक ने ब्रेक लगाई। आनन-फानन में छात्रा को अस्पताल ले जाकर उपचार दिया गया।
फिलहाल, पुलिस ने चालक का ब्लड सैंपल जांच के लिए एफएसएल भेज दिया है। डीएसपी हेडक्वार्टर कमल किशोर वर्मा ने बताया कि हादसे में घायल छात्रा की हालत स्थित है। चालक के खिलाफ एमवी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें