फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस दिन होगी कांग्रेस के मंडी संसदीय क्षेत्र की आमसभा

Wed, 03 Apr 2019 08:17 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
कांग्रेस (फाइल फोटो) - फोटो : गूगल
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव को देखते हुए हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मंडी संसदीय क्षेत्र की आमसभा नौ अप्रैल को होगी। इसकी अध्यक्षता प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर करेंगे।

विज्ञापन


कांग्रेस महासचिव रजनीश किमटा ने बताया है कि मंडी में होने जा रही कांग्रेस पार्टी की आमसभा में इस संसदीय क्षेत्र की सभी 17 विधानसभा क्षेत्र के सभी  पदाधिकारियों की उपस्थिति सुनिश्चित की गई है।

किमटा ने कहा है कि बैठक में सभी विधायक, पूर्व विधायक, डीसीसी, बीसीसी के पदाधिकारियों की उपस्थिति जरूरी होगी। उधर, लोकसभा चुनाव के लिए हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी गुरुवार को कांगड़ा जिला के धर्मशाला में पार्टी का घोषणा पत्र जारी करेगी।
विज्ञापन


प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर घोषणापत्र जारी करेंगे। सदन में कांग्रेस के नेता मुकेश अग्निहोत्री,  अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव सुधीर शर्मा के अलावा कई अन्य नेता शामिल रहेंगे। इस अवसर पर कांगड़ा संसदीय क्षेत्र से पार्टी के प्रत्याशी पवन काजल की एक बड़ी जनसभा का आयोजन भी होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें