फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कचरे से तैयार गैस की आंच पर पक रहा खाना

विज्ञापन
शिमला में कचरे से बनी गैस पर खाना पकाती महिला।
विज्ञापन
शहर के गीले कचरे से तैयार गैस की आंच पर पक रहा खाना
विज्ञापन

शिमला। राजधानी के लालपानी में स्थापित प्रदेश का पहला बायोगैस प्लांट शुरू हो गया है। प्लांट में रोजाना गीले कचरे से करीब आठ सिलेंडर गैस तैयार हो रही है।
अभी यह गैस साथ लगते एसटीपी प्लांट में इस्तेमाल की जा रही है। इसके अलावा एक कर्मचारी को भी इसकी सुविधा दी है। आने वाले दिनों में एसटीपी के आधा दर्जन कर्मचारियों को खाना बनाने के लिए इसी प्लांट से निशुल्क गैस की सप्लाई दी जाएगी। यूरोपियन यूनियन प्रोजेक्ट के तहत करीब 36 लाख रुपये की लागत से यह प्लांट स्थापित किया है। डेढ़ माह से इस प्लांट में गैस बनाने का ट्रायल चल रहा है जो अब सफल होने लगा है। महापौर कुसुम सदरेट और उपमहापौर राकेश शर्मा ने शनिवार को इस प्लांट का दौरा किया। देखा कि कैसे गीले कचरे से गैस तैयार हो रही है। प्रोजेक्ट कोआर्डिनेटर डीपी सिंह ने कहा कि दो माह से इस प्लांट में गैस तैयार हो रही है। अभी इस गैस को आम जनता को मुहैया करवाने की योजना नहीं है। दूसरे चरण में इस पर काम किया जाएगा। मेयर ने कर्मचारियों की समस्याएं भी सुनीं और तुरंत अधिकारियों को इस पर काम करने के निर्देश दिए। इस मौके पर पार्षद आरती चौहान, सुनील धर, सहायक अभियंता आदर्श भौटा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर में जल्द लगाएंगे ऐसे प्लांट : डिप्टी मेयर
उपमहापौर राकेश शर्मा ने कहा कि स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत शहर में अन्य स्थानों पर भी ऐसे प्लांट लगाए जाएंगे। बड़े होटलों से निकलने वाले गीले कचरे को बायोगैस में बदलने पर काम किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें