हिमाचल में घरेलू गैस सिलेंडर 17 रुपये महंगा हो गया है। अक्तूबर महीने में गैस सिलेंडर लेने के लिए उपभोक्ताओं को 544.50 रुपये खर्च करने पड़ेंगे। शिमला शहर में होम डिलीवरी के लिए उपभोक्ताओं को 50 रुपये अतिरिक्त चुकाने पड़ेंगे।
उपभोक्ताओं को कुल 594.50 रुपये चुकाने पड़ेंगे। पहल योजना (डीबीटीएल) से जुड़ चुके उपभोक्ताओं को केंद्र सरकार करीब 100 रुपये की सब्सिडी बैंक खाते में लौटाएगी। गैस सब्सिडी छोड़ चुके उपभोक्ताओं को वैट भी चुकाना पड़ेगा।
सब्सिडी योजना से नहीं जुड़ने वालों को 548.50 रुपये में गैस सिलेंडर मिलेगा। होम डिलीवरी के 50 रुपये अलग चुकाने होंगे। उधर, कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम 87 रुपये बढ़े हैं।