फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla: गणपति महोत्सव का आगाज, शहर में निकाली भव्य शोभायात्रा, भगवान गणेश को पहनाया चांदी का मुकुट

Tue, 19 Sep 2023 04:10 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

प्रदेश की राजधानी शिमला में भव्य शोभायात्रा के साथ गणपति महोत्सव का आगाज हुआ। नगर निगम कांप्लेक्स मिडल बाजार में 108 गणपति मूर्तियों की स्थापना की गई है। 
विज्ञापन
शिमला में गणेश उत्सव की धूम - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में भव्य शोभायात्रा के साथ गणपति महोत्सव का आगाज हुआ। नगर निगम कांप्लेक्स मिडल बाजार में 108 गणपति मूर्तियों की स्थापना की गई है। सीटीओ चौक से 108 गणपति मूर्तियों के साथ मिडल बाजार तक भव्य शोभायात्रा निकाली गई। गंज बाजार में सुबह विधिवत पूजा-अर्चना के साथ गणपति मूर्ति की स्थापना की गई।

विज्ञापन



 राधा कृष्ण मंदिर के पुजारी उमेश नोटियाल ने विधिवत पूजा-अर्चना करवाई। भगवान को 11 किलो लड्डू का भोग लगाया गया। गणपति सेवा मंडल गंज बाजार की ओर से भगवान गणपति को चांदी का मुकुट पहनाया गया। इस दौरान लोगो के लिए भंडारा लगाया गया। शिव मंदिर भट्टाकुफर में कलश यात्रा के साथ भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें