फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ganesh Utsav: शिमला शहर में दो साल बाद धूमधाम से मनाया जाएगा गणेश उत्सव, स्थापित होंगी 108 मूर्तियां

Tue, 30 Aug 2022 11:39 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला

सार

गणेश उत्सव पर बुधवार दोपहर बारह बजे तारघर से नाज तक भव्य शोभा यात्रा निकाली जाएगी। इसके बाद मालरोड होते हुए एमसी कांपलेक्स मिडल बाजार में 108 मूर्तियां स्थापित की जाएंगी।
विज्ञापन
शिमला में गणेश उत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिमला शहर में दो साल बाद गणेश उत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। बुधवार दोपहर बारह बजे तारघर से नाज तक भव्य शोभा यात्रा निकाली जाएगी। इसके बाद मालरोड होते हुए एमसी कांपलेक्स मिडल बाजार में 108 मूर्तियां स्थापित की जाएंगी। सिद्धि विनायक सेवा मंडल ट्रस्ट के प्रधान आशुतोष अग्रवाल ने यह जानकारी दी। प्रधान ने बताया कि अंबाला से भगवान गणेश जी की 107 और पांच फीट ऊंची मूर्तियां लाई गई हैं। बताया कि दोपहर दो बजे मूर्ति स्थापना के बाद भंडारा दिया जाएगा। दोपहर 4 से 8 बजे से कमल पारस एंड पार्टी पंजाब वाले भजन कीर्तन करेंगे। वहीं 1 सितंबर को दोपहर 2 से 4 बजे तक सत्यनारायण कथा होगी। 9 सितंबर को सुबह 9 बजे हवन और 11 बजे विसर्जन के लिए प्रस्थान किया जाएगा। इस अवसर पर उपप्रधान अशोक कुमार कुकरेजा, राजकुमार अग्रवाल, सचिव जसविंद्र कपूर, कोषाध्यक्ष शिव कुमार सह सचिव संदीप गुप्ता मौजूद रहेंगे।

विज्ञापन

 

मूर्ति स्थापना का शुभ मुहूर्त 11.05 बजे से

गणेश उत्सव पर मूर्ति स्थापना का शुभ मुहूर्त सुबह 11:05 से दोपहर 1:38 बजे तक रहेगा। राधा कृष्ण गंज के मंदिर पुजारी उमेश नौटियाल ने यह जानकारी दी। गणपति सेवा मंडल की ओर से यहां पर गणेश जी की मूर्ति की स्थापना की जाएगी। इस बार मूर्ति के ऊपर शेषनाग जी का फन लगा होगा। भगवान गणेश के जन्म दिन के उत्सव को गणेश चतुर्थी के रूप में जाना जाता है। गणेश चतुर्थी के दिन, भगवान गणेश को बुद्धि, समृद्धि और सौभाग्य के देवता के रूप में पूजा जाता है। यह मान्यता है कि भाद्र पद माह में शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि के दौरान भगवान गणेश का जन्म हुआ था। गणेश चतुर्थी का उत्सव 10 दिन के बाद अनंत चतुर्दशी के दिन समाप्त होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें