एक मृतक युवक को उसके चाचा ने मुखाग्नि दी। बीते रविवार को ठियोग से करीब 11 किलोमीटर दूर खोलगली में कार हादसा हुआ था। इसमें एक ही परिवार के छह लोगों की जान चली गई।
हादसे में टेक राम ने तीन बेटे, दो बहुओं और एक पोते को खो दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद मृतकों के शव परिजनों को सौंप दिए थे। सोमवार सुबह इनका अंतिम संस्कार किया गया।