रोहतांग दर्रा और अन्य ऊंची पहाड़ियों में बर्फबारी का दौर जारी है। शनिवार को दोपहर बाद दर्रे में बर्फ के फाहे गिरे हैं, लेकिन दोनों तरफ से वाहनों की आवाजाही जारी रही। कुल्लू और मनाली में बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।
विज्ञापन
मौसम खराब रहने से घाटी के पर्यटन को भी नुकसान पहुंच रहा है। रोहतांग के साथ बारालाचा, कुंजुम दर्रा, मकरवे, शिकरवे, मनाली पीक, सेवन सिस्टर पीक, लद्दाखी, हनुमान पीक, देऊ टिब्बा में हल्की बर्फबारी होने की सूचना है। शिमला में मौसम साफ रहा और शहर के माल रोड में पर्यटकों की भीड़ उमड़ी रही।
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 28 से 31 मई तक मौसम शुष्क रहेगा और चार दिन तक लोगों को गर्मी सताएगी। 26 और 27 मई को मध्य पर्वतीय एक-दो स्थानों में गर्जना के साथ बारिश होगी। इस दौरान ऊंचाई वाले क्षेत्रों में एक-दो स्थानों में बारिश और हिमपात की चेतावनी दी गई है।