फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब ओपीडी में भी चलेगा आपका स्मार्ट कार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा योजना का लाभ अब ओपीडी में भी मिलेगा। स्मार्ट कार्ड धारक सीधे ओपीडी में कार्ड दिखाकर भी मुफ्त इलाज का लाभ ले सकेंगे। हिमाचल के चिह्नित सरकारी व निजी अस्पतालों में यह व्यवस्था लागू कर दी गई है।
विज्ञापन


इससे पहले यह सुविधा रोगियों को 24 घंटे तक अस्पताल में भर्ती होने पर मिलती थी। इसकी पुष्टि जिला परियोजना अधिकारी व ग्रामीण विकास अभिकरण सोलन के उप निदेशक एसडी नेगी ने की है। उन्होंने कहा कि सुविधा लागू कर दी गई है।

ओपीडी में रोगी स्मार्ट कार्ड का लाभ उठा सकेंगे। मौजूदा समय में प्रदेश में करीब चार लाख स्मार्ट कार्ड धारक परिवार हैं। इसमें बीपीएल परिवारों, मनरेगा मजदूर आदि को शामिल किया गया है। स्मार्ट कार्ड की सुविधा ओपीडी में होने से अब इन लोगों को सीधे तौर पर लाभ पहुंचेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन

साल में दस बार चलेगा कार्ड

स्मार्ट कार्ड पर रोगी साधारण ओपीडी में 100 रुपये व डायग्नोस्टिक ओपीडी में 150 रुपये तक की दवाइयां व इलाज की मुफ्त सुविधा ले सकता है। साल भर में रोगी कार्ड का इस्तेमाल 10 बार कर सकेगा। गंभीर बीमारी में तीन हजार रुपये तक टैक्सी भाड़ा भी मिलेगा।

स्मार्ट कार्ड पर मिलते हैं ये लाभ
आम लोगों के लिए स्मार्ट कार्ड से अस्पताल में दाखिल होने पर सामान्य बीमारी के लिए तीस हजार तक मुफ्त इलाज का प्रावधान है। बीपीएल में नार्मल बीमारी के लिए 75000 और अति गंभीर बीमारी के लिए 1 लाख 75000 रुपये तक मुफ्त इलाज होता है।

इन अस्पतालों की ओपीडी में मिलेगी सुविधा
आईजीएमसी शिमला, केएनएच शिमला, जोनल अस्पताल धर्मशाला, टांडा मेडिकल कालेज कांगड़ा, क्षेत्रीय अस्पताल ऊना, नाहन, बिलासपुर, हमीरपुर, सोलन, रिकांगपिओ, कुल्लू, चंबा, केलांग, नेताजी सुभाष चंद्र बोस जोनल अस्पताल मंडी समेत करीब 100 सरकारी व 30 निजी अस्पताल शामिल हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें