शिमला। इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (आईजीएमसी) में टीबी के मरीजों के सीटी स्कैन और एमआरआई मुफ्त में होंगे। प्रदेशभर से इलाज करवाने आने वाले मरीजों के लिए प्रबंधन ने मुख्यमंत्री क्षेय रोग निवारण योजना के तहत यह सुविधा शुरू की है। आईजीएमसी के प्रशासनिक अधिकारी डॉ. राहुल गुप्ता ने इसकी पुष्टि की है।
आईजीएमसी के मेडिसिन और पल्मोनरी विभाग में मरीज बीमारियों का इलाज करवाने के लिए आते हैं। चिकित्सक मरीजों को सीटी स्कैन और एमआरआई. करवाने की सलाह देते हैं। जिसकी बीमारी का पता लग सके। इन टेस्ट को करवाने के लिए मरीजों को हजारों रुपये खर्च करने पड़ते हैं। अगर कोई मरीज दोनों टेस्ट करवाता भी था तो उसका करीब 5000 रुपये तक का खर्चा आ जाता है। लेकिन अब मुख्यमंत्री क्षय रोग निवारण योजना के तहत मरीजों को यह सुविधा मुफ्त में मिलेगी।
बाक्स
टीबी के अन्य टेस्ट भी होंगे मुफ्त
शिमला। आईजीएमसी के प्रशासनिक अधिकारी ने बताया कि जिस मरीज को 2 हफ्ते से अधिक खांसी है और चिकित्सक मरीज को टीबी के टेस्ट करवाने को कहते हैं तो अस्पताल में मुफ्त में टेस्ट होंगे।