फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीकेंड पर सैलानियों से गुलजार रही हिल्सक्वीन

विज्ञापन
शिमला के रिज मैदान पर चहलकदमी करते सैलानी। -अमर उजाला - फोटो : SHIMLA CITY
विज्ञापन
शिमला। वीकेंड पर हिल्स क्वीन शिमला सैलानियों से गुलजार रही। बड़ी संख्या में रविवार को भी सैलानी शिमला पहुंचे। होटलों में करीब 50 फ़ीसदी तक ऑक्युपेंसी रही।
विज्ञापन

पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश सहित अन्य राज्यों से शिमला पहुंचे सैलानियों ने रविवार को शहर के साथ लगते पर्यटन स्थलों कुफरी, नारकंडा, मशोबरा, नालदेहरा, क्रेगनेनो का रुख किया। वीकेंड पर सैलानियों की आमद बढ़ने से पर्यटन कारोबारी उत्साहित हैं। रविवार को रिज मैदान और मालरोड पर पूरे दिन सैलानियों की भीड़ रही। सर्कुलर रोड को माल रोड से जोड़ने वाली पर्यटन विकास निगम की लिफ्ट में भी दोपहर के समय सैलानियों का तांता लगा रहा। हालांकि शाम के समय अधिकतर सैलानी शिमला से लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें