इसके बाद आरोपी ने उसे नौकरी के बदले ढाई लाख रुपये जमा करवाने को कहा। पैसे हासिल करने के बाद आरोपी ने युवक को कुछ समय इंतजार करने के लिए कहा। बार-बार फोन करने के बाद भी नौकरी नहीं लगवाई। पीड़ित युवक ने कहा कि अब उसने फोन उठाना बंद कर दिया है। बता दें कि गत दिवस एक व्यक्ति ने पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के साथ फोटो दिखाकर एक एनआईआई से मेडिकल कॉलेज खोलने का झांसा देकर उससे लाखों रुपये ऐंठ लिए थे।
पीड़ित एनआरआईए ने बाद में हरियाणा पुलिस के माध्यम से केस दर्ज करवाया गया था। प्रदेश के मुख्यमंत्रियों के साथ फोटो खिंचवाकर कई लोग इस तरह की वारदात को अंजाम दे रहे हैं। उधर, पुलिस अधीक्षक हमीरपुर अर्जित सेन ठाकुर ने कहा कि अरुण कुमार और उसके परिजनों ने लिखित शिकायत दी है। पीड़ित ने आरोपी का मुख्यमंत्री के साथ खिंचवाया फोटो भी दिखाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।