फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: पति की मौत के बाद पत्नी ने भी तोड़ा दम, कोतवाली में दोनों ने खुद को लगाई थी आग

Sat, 07 Sep 2019 10:13 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मथुरा के थाना सुरीर में खुद को आग लगाने वाले पति के बाद पत्नी भी जिंदगी की जंग हार गई। शुक्रवार रात को पत्नी ने भी दम तोड़ दिया। दोनों का उपचार दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में चला था। दंपती की मौत के बाद ग्रामीण में उबाल है। 
विज्ञापन


पुलिस की लापरवाही से एक हंसता-खेलता परिवार उजड़ गया है। 31 अगस्त को जोगेंद्र की मौत हो गई थी। छह दिन बाद उसकी पत्नी चंद्रवती भी जिंदगी से हार गई। मां-बाप की मौत से इकलौता बेटा जगदीश भी बुरी तरह टूट गया है। उसे संभालने वाला भी कोई नहीं है। 

ये भी पढ़ें: लखनऊ तक पहुंचा थाने में दंपती के आत्मदाह की कोशिश का मामला, डीजीपी ने तलब की रिपोर्ट
विज्ञापन


सुरीरकलां निवासी जोगेंद्र मजदूरी करके परिवार का पालन पोषण करता था। जोगेंद्र का पड़ोसी सत्यपाल से विवाद चल रहा था। आए दिन पड़ोसी उनके साथ मारपीट करता था। जोगेंद्र कार्रवाई के लिए थाने पर दौड़ लगाता रहा मगर पुलिस ने कार्रवाई नहीं की।
Trending Videos
विज्ञापन

28 अगस्त को जोगेंद्र ने पत्नी चंद्रवती के साथ सुरीर कोतवाली में जाकर खुद को आग लगा ली थी। जब तक पुलिसकर्मी आग को बुझा पाते, पति-पत्नी 50 फीसद से अधिक जल चुके थे। गंभीर हालत में दोनों दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 

ये भी पढ़ें: मथुरा: कोतवाली में खुद को आग लगाने वाले जोगेंद्र की मौत

पहले जोगेंद्र और अब चंद्रवती की मौत से गांव सुरीरकलां में मातम छा गया है। लोगों में सिस्टम के प्रति आक्रोश है। शाम तक चंद्रवती का शव मथुरा लाया जाएगा। वहीं आक्रोश को देखते हुए पुलिस और आरएएफ गांव में तैनात की गई है। 


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें