फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निजी कंपनी से 33 लाख 85 हजार रुपये की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
पैसे ऐंठने के बाद नहीं दिया सामान, एसएचओ के नेतृत्व में जांच टीम गठित, जल्द होगी गिरफ्तारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। लाखों की धोखाधड़ी में चेन्नई की एक कंपनी के खिलाफ जालसाजी का मामला दर्ज हुआ है। प्रदेश के कई शहरों में सीवरेज लाइन बिछाने वाली मैकेंजी इन्फ्राबिल्ड कंपनी ने यह मामला दर्ज करवाया है। कंपनी के साथ 33 लाख 85 हजार रुपये की ठगी हुई है। शिकायत पर छोटा शिमला थाना प्रभारी की अगुवाई में जांच टीम गठित कर आरोपियों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

कंपनी ने निदेशक तेज सिंह और मनीष ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि शहर के पंथाघाटी स्थित कंपनी का कार्यालय है और प्रदेश के अलग-अलग जगहों पर सीवरेज लाइन बिछाने का कार्य करते हैं। दिसंबर 2021 को उन्हाेंने चेन्नई की एक कंपनी से ऑनलाइन 46 लाख का आर्डर किया था। इसके बाद आर्डर की सारी राशि का ऑनलाइन भुगतान कर दिया है। कुछ दिन बाद कंपनी ने 11 लाख 15 हजार के पाइप भेज दिए। लेकिन बाकी का आर्डर कंपनी ने पूरा नहीं किया। कई बार फोन पर संपर्क करने पर चेन्नई की कंपनी के अफसर टाल मटोल करते रहेे। अब कंपनी का काई अधिकारी फोन नहीं उठा रहा है। इससे पहले भी इस कंपनी से कई बार पाइप मंगवाए जा चुके हैं। तेज सिंह ने बताया कि जब अफसरों ने फोन उठाने बंद कर दिए तो उन्हें ठगी का अहसास हुआ। इस पर पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई गई है। छोटा शिमला थाना पुलिस ने धोखाधड़ी और जालसाजी का मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। डीएसपी हेडक्वार्टर कमल किशोर वर्मा ने बताया कि मामले की तफ्तीश जारी है। मामले को सुलझाने के लिए जांच टीम गठित की गई है। जल्द की आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें