फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल के चंबा में अग्निकांड, 4 दुकानें हुई खाक, एक घर भी जला

Fri, 20 Jan 2017 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंबा
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल के चंबा जिला के भरमौर की बड़ग्राम पंचायत के कुठारी की उखलू में वीरवार सुबह करीब छह बजे आग लगने से चार दुकानें जलकर राख हो गईं। एक घर को भी आंशिक नुकसान पहुंचा है। इससे करीब तीस लाख का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन


दुकानों के अंदर रखे करीब तीन सौ मुर्गे भी जिंदा जल गए। दुकानें रिंकू राम, उसके भाई सुभाष कुमार और अर्जुन राम, चतरो राम की हैं। साथ लगते तुलसी राम का तीन मंजिला मकान का कुछ हिस्सा भी जल गया है। बड़ग्राम पंचायत के प्रधान काहन सिंह कपूर और पूर्व प्रधान देवी चंद ने बताया कि आग सुबह छह बजे के करीब लगी।

जब लोग दिनचर्या के लिए बाहर निकले तो उन्होंने आग को लगे देखा। उन्होंने इसकी जानकारी दी तो आसपास के लोग भी इकट्ठा हो गए। वे दुकानों में लगी आग को नहीं बुझा पाए और देखते ही देखते चारों दुकानें जल गईं। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन


प्रशासन की ओर से तहसीलदार डॉक्टर गणेश ठाकुर ने बताया कि पटवारी को नुकसान का आकलन करने के निर्देश दिए हैं। प्रभावितों को हर संभव सहायता दी जाएगी। कहा कि अभी बर्फबारी के कारण संपर्क मार्ग अवरुद्ध पड़े हैं। हाल ही में हुई बर्फबारी के चलते बड़ग्राम की ओर जाने वाले रास्ते पर बर्फ पड़ी है। इसलिए प्रभावितों को मदद पहुंचाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें