फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: सड़क हादसों में छात्र समेत 4 लोगों की मौत

Thu, 21 Apr 2016 10:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, खैरा (कांगड़ा)
विज्ञापन
रिश्व पालमपुर के राजपुर कालेज में बीए द्धितीय समेस्टर का छात्र था। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हिमाचल के जिला कांगड़ा के भवारना थाना के तहत छैंछड़ी में बाइक व ट्रक की टक्कर में बाइक सवार की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार जयसिंहपुर उपमंडल की ग्राम पंचायत लाहट का 17 वर्षीय गुंगड़ निवासी रिश्व पुत्र विनोद कुमार बाइक से राजपुर कालेज जा रहा था।
विज्ञापन


यह पालमपुर से सुजानपुर मुख्यामार्ग पर खैरा से शिवगनगर की ओर जा रहे ट्रक से टकरा गया। ट्रक को अप्पर लंबागांव निवासी रणजीत पुत्र रमेश कुमार चला रहा था। राहगीरों ने अचेतावस्था में रिश्व को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पंहुचाया पर तब तक रिश्व मौत हो चुकी थी।

पुलिस ने धारा 279/304 आई पी सी 177 के तहत मामला दर्ज होने की पुष्टि की है। रिश्व पालमपुर के राजपुर कालेज में बीए द्धितीय समेस्टर का छात्र था। उसकी 15 वर्षीय छोटी बहन सोनिया राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला खैरा की जमा एक की विज्ञान संकाय की छात्रा है।
विज्ञापन


दुर्घटना के समय बहन सोनिया भी स्कूल के लिए रवाना थी हुई थी। रिश्व के पिता विनोद कुमार अमृतसर में निजी कंपनी में कार्यरत हैं। दुर्घटना का पता चलते ही मां भी रोती विखलती अपने बेटे के अंतिम दीदार को खैरा अस्पताल पंहुची पर तब तक उसका बेटा मौत के आगोश में जा चुका था।

चिढ़गांव में कार गिरी, पत्नी की मौत, पति घायल

शिमला के चिड़गांव पुलिस थाना के अंतर्गत मंगलवार रात टिक्करी के पास एक मारुति कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई।
शिमला के चिड़गांव पुलिस थाना के अंतर्गत मंगलवार रात टिक्करी के पास एक मारुति कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में पत्नी की मौत हो गई जबकि पति गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस के अनुसार हादसा मंगलवार देर शाम करीब साढ़े सात बजे हुआ।

यह कार टिक्करी से चिड़गांव की ओर आ रही थी। गाड़ी में पती-पत्नी सवार थे। इसी बीच कार अचानक टिक्करी के पास करीब 100 फीट नीचे खाई में लुढ़क गई। स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची।

स्थानीय लोगों के सहयोग से घायलों को खाई से निकाला गया। प्राथमिक उपचार के लिए संदासू अस्पताल लाया गया। यहां से दोनों घायलों को सिविल अस्पताल रोहड़ू रेफर किया गया। अस्पताल ले जाते समय टिक्करी निवासी महिला सूरत बाला (41) की मौत हो गई। पुलिस कारणों की जांच कर रही है। उधर, डीएसपी रोहड़ू कमल किशोर ने हादसे की पुष्टि की।

ट्रैक्टर पलटने से नीचे दबा चालक, मौत

अंब के तहत दोसड़का में ट्रैक्टर पलटने से 48 वर्षीय चालक की दर्दनाक मौत हो गई।
ऊन के उपमंडल अंब के तहत दोसड़का में ट्रैक्टर पलटने से 48 वर्षीय चालक की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि, ट्रैक्टर पर सवार अन्य व्यक्ति बाल-बाल बच गया। दोनों व्यक्ति ज्वार से चुरडू गई बारात में शामिल होने के लिए जा रहे थे।

मिली जानकारी अनुसार बुधवार रात लगभग साढ़े 12 बजे दोसड़का लिंक रोड पर यह हादसा हुआ। इसमें ट्रैक्टर चालक शिव कुमार उर्फ अशोक पुत्र रामदयाल निवासी ज्वार ट्रैक्टर पर नियंत्रण खो बैठा और उसने ट्रैक्टर एक ढांक पर चढ़ा दिया।

इससे ट्रैक्टर पलट गया और चालक उसके नीचे दब गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि ट्रैक्टर पर सवार एक अन्य व्यक्ति राजेश कुमार निवास ज्वार दूर जा गिरा। ट्रैक्टर चालक और उसका साथ ज्वार से चुरडू गई एक बारात में शामिल होने के लिए जा रहे थे।

उधर, घटना की सूचना मिलने पर अंब ट्रैफिक पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। ट्रैफिक इंचार्ज राजेंद्र पठानिया ने बताया कि पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

यहां खड़े ट्रक से टकराई कार, एक की मौत

हिमाचल-पंजाब की सीमा पर कटोरी बंगला में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है।
हिमाचल-पंजाब की सीमा पर कटोरी बंगला में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। इस हादसे में तीन अन्य लोग घायल हुए हैं। घायलों में एक ही हालत गंभीर बनी हुई है। जिसे पठानकोट में दाखिल किया गया है।

मृतक की पहचान गुरबख्श सिंह पुत्र सतवंत निवासी रामनगर मंडी के रूप में हुई है। जबकि घायलों में रोशन लाल मंडी, कुलदीप कुमार बिलासपुर व प्रवीण कुमार चंबा शामिल हैं। सभी अपनी निजी कार में सवार होकर मंडी से चंबा आ रहे थे।

जहां कटोरी बंगला के पास कार चालक ने नियंत्रण खो दिया और कार सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी की कार की छत उखड़ गई। हादसे में कार चालक गुरबख्श सिंह की मौके पर ही मौत हो गई।

आसपास मौजूद लोगों ने कार में फंसे अन्य घायलों को बड़ी मुश्किल से बाहर निकाला। उधर, डीएसपी वीर बहादुर ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि यह मामला सीमावर्ती क्षेत्र में हुआ है और इसमें कार्रवाई पंजाब पुलिस कर रही है। मामला पंजाब पुलिस की ओर से दर्ज किया गया है और शव का पोस्टमार्टम भी पंजाब पुलिस ने ही करवाया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें