फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार नाबालिग बंधुआ मजदूर छुड़वाए, दो लोग गिरफ्तार

Thu, 01 Dec 2016 11:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, केलांग (लाहौल-स्पीति)
विज्ञापन
विज्ञापन
जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति के तांदी में चार नाबालिग बंधुआ मजदूरों को छुड़वाया। पुलिस ने मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया, जबकि तीन अन्य लोगों की धरपकड़ के लिए छापामारी शुरू कर दी है। इसमें एक महिला भी बताई जा रही है। पुलिस ने आईपीसी का धारा 341, 342, 323, 367, 374, 506 तथा 120 बी के अलावा अबोलिशन एक्ट 1976 कर धारा 16 और जेजे एक्ट 2015 की धारा 79 के तहत केस दर्जकर लिया है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक राजेंद्र कुमार की पुलिस को फोन पर दी सूचना के आधार पर गोंधला के पास एक मारुति कार में सवार दो लोगों ने बस को रुकवाया और बस में दाखिल हुए। उन्होंने बस में छुपे चार मजदूरों को मारपीट करते हुए उतारा और जबरदस्ती कर वैन में डालकर तांदी की ओर ले गए। सूचना पाकर केलांग पुलिस ने गाड़ी नंबर के आधार पर वैन को तांदी में रोका और चारों बंधुआ मजदूरों को मुक्त करवाया गया।

चारों नाबालिग मजदूर बिहार के गया के रहने वाले हैं। चारों पीड़ित बच्चों का मेडिकल करवाकर चाइल्ड वेलफेयर कमेटी के सुपुर्द कर दिया है। पुलिस अधीक्षक केलांग रमन कुमार मीणा ने बताया कि मामले में दो गिरफ्तार लोगों को कोर्ट में पेश करने के लिए कुल्लू भेज दिया है। मामले में तीन अन्य संलिप्त लोगों की धरपकड़ चल रही है। इसमें एक महिला भी शामिल है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें