फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

150 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, एक ही गांव के तीन युवकों समेत चार की मौत

Fri, 31 Jul 2020 09:13 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, सांगला (किन्नौर
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश के जिला किन्नौर के मूरंग थाने के तहत लिप्पा संपर्क मार्ग पर गुरुवार देर रात एक कार 150 मीटर गहरी खाई में जा गिरी, जिससे कार चालक समेत चार युवकों की मौत हो गई है। चारों दोस्त लिप्पा गांव से थे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला दर्ज कर शव कब्जे में लेने के बाद पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिए। पुलिस के अनुसार रिकांगपिओ से कार (डीएल 3 सीसीसी एम 2955) लिप्पा की ओर जा रही थी।

विज्ञापन


संपर्क मार्ग चरखा मोड़ पर अचानक कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। हादसे में जगदीश चंद (37), सनम छेरिंग (33), सूरज कुमार (32) ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि गंगा सेन (41) की प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र स्कीबा ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। चारों दोस्तों की मौत होने से पूरे गांव में शोक की लहर है। प्रशासन ने मृतकों के परिजनों को 10-10 हजार रुपये फौरी राहत दे दी है। एसपी किन्नौर एसआर राणा ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्जकर हादसे के कारणों की छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें