फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईजीएमसी के चार लैब टेकनीशियन कोरोना संक्रमित

विज्ञापन
Four IGMC employees get corna positive
विज्ञापन
सभी संक्रमित कर्मचारी होम आइसोलेट, संपर्क में आए अन्य कर्मियों में दहशत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज (आईजीएमसी) के चार लैब टेकनीशियन कोरोना संक्रमित निकले हैं। कर्मचारियों के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद लैब में हड़कंप मचा हुआ है। अस्पताल में यह सभी कर्मी कोविड की पीसीआर लैब में कार्य करते हैं। लिहाजा इनके कोरोना संक्रमित आने के बाद अब अन्य कर्मचारियों में खौफ है। कोरोना पॉजिटिव आए इन कर्मियों को प्रबंधन ने होम आइसोलेट होने के निर्देश दे दिए हैं।
आईजीएमसी की पीसीआर लैब में कार्यरत कर्मियों को कुछ समय पहले बुखार के लक्षण आए थे। इसके बाद सभी लैब टेकनीशियनों ने अपने कोविड टेस्ट करवाए। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद वह घरों में आइसोलेट हो गए थे। आईजीएमसी की पीसीआर लैब में शिमला, बिलासपुर, कुल्लू और किन्नौर जिले के सैंपल जांच के लिए आते हैं। ऐसे में कर्मियों के पॉजिटिव आने और कम कर्मचारियों के होने से आने वाले दिनों में लैब बंद होने के आसार भी बन रहे हैं। अस्पताल प्रबंधन ने कोविड टेस्ट के लिए मेडिकल कॉलेज में व्यवस्था की है लेकिन बढ़ते मामलों के बाद समस्या गहरा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल की लैब में औसतन सात से आठ सौ के करीब कोरोना सैंपल जांच के लिए आते हैं। अब कर्मियों के पॉजिटिव आने से समस्या गहरा सकती है। अस्पताल की लैब में रोजाना दस से अधिक कर्मी ड्यूटी देते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें