फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधी रात को आश्रम की खिड़की को फांदकर चार लड़कियां फरार

Sat, 21 May 2016 10:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
शिमला में बालिका आश्रम दुर्गापुर से चार नाबालिग लड़कियां आधी रात को फरार हो गईं। - फोटो : Demo pic
विज्ञापन
शिमला में बालिका आश्रम दुर्गापुर से चार नाबालिग लड़कियां आधी रात को फरार हो गईं। लड़कियां खिड़की के रास्ते भागीं। घटना रात करीब ग्यारह बजे की है। आश्रम प्रबंधन को समय रहते इसकी भनक लग गई और उन्होंने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन


एएसपी सिटी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और इलाके की नाकाबंदी की। रात करीब सवा बारह बजे सभी लड़कियों को बल्देहां में पकड़ लिया गया। इसके बाद लड़कियों को सुरक्षित आश्रम में पहुंचाया गया। इससे पहले भी कई बार लड़कियां यहां से भाग चुकी हैं।

आश्रम में कुल आठ लड़कियां रह रही हैं, इनमें से चार लड़कियां स्कूल में पढ़ रही हैं। ये चार लड़कियां स्कूल नहीं जाती हैं। इन दिनों आश्रम में मरम्मत का काम चला हुआ है। लड़कियों ने इसका फायदा उठाया और रात को चुपचाप निकल गईं।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि यह लड़कियां काफी बार घर जाने की जिद्द कर चुकी हैं। देर रात को जब प्रबंधन ने देखा कि लड़कियां कमरे से गायब हैं तो उनके हाथ पांव फूल गए। पुलिस को सूचित किया गया। एएसपी सिटी भजन देव नेगी ने कहा कि समय पर सूचना मिलने की वजह से रात को ही लड़कियों को बरामद कर लिया गया था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें