फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीय हैंडबाल टीम में खेलेंगी चार हिमाचली बेटियां

विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल की चार महिला खिलाड़ी भारतीय हैंडबाल टीम से खेलेंगी। इनका चयन एशियन यूथ वुमन हैंडबाल चैंपियनशिप के लिए हुआ है। हरियाणा के नरवाणा में चल रहे राष्ट्रीय कैंप के दौरान बेहतर प्रदर्शन पर प्रदेश की इन खिलाड़ियों को यह मौका मिला। छठी यूथ वुमन हैंडबाल चैंपियनशिप 27 अगस्त से तीन सितंबर तक दिल्ली में होगी। हैंडबाल संघ के राज्य अध्यक्ष बंबर ठाकुर ने इसकी पुष्टि की है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हैंडबाल फेडरेशन ऑफ इंडिया के महासचिव आनंदेश्वर पांडे ने उन्हें ई-मेल से इसकी सूचना दी है। हिमाचल से दस महिला खिलाड़ियों को बेहतर प्रदर्शन के आधार पर ट्रायल के लिए हरियाणा भेजा गया था। कोच स्नेहलता की अगुवाई में ट्रायल में दस खिलाड़ी गई थीं। इनमें सात खिलाड़ियों का नेशनल कैंप के लिए चयन हुआ।
Trending Videos
विज्ञापन

इनका हुआ चयन

पूरे भारत से कैंप में 41 लड़कियों का चयन हुआ। पांच अगस्त को कैंप के दौरान ही नरवाणा में टीम इंडिया के लिए ट्रायल हुए। इसमें 41 में से 23 खिलाड़ी चयनित हुईं। इनमें हिमाचल की छह खिलाड़ी शामिल हैं। बंबर ठाकुर ने बताया कि 22 अगस्त को टीम इंडिया के लिए अंतिम ट्रायल हुआ। इसमें 16 खिलाड़ियों का चयन किया गया। इनमें हिमाचल की चार खिलाड़ी चुनी गईं।

बिलासपुर के मोरसिंघी से बबिता ठाकुर और दीक्षा, नवगांव से निधि शर्मा और सोलन से मेनिका शामिल हैं। बंबर ठाकुर ने बताया कि इंडिया टीम के लिए पहली बार हिमाचल की खिलाड़ियों का चयन हुआ है। उन्होंने खिलाड़ियों को बधाई दी। कहा कि इनके लिए बिलासपुर में सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें