फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खड़े ट्रक से टकराई निजी एसी बस, दो की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल के ऊना जिले के साथ लगते निकटवर्ती गांव जांदला में नंगल-श्री आंनदपुर साहिब मुख्य मार्ग पर सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई जबकि एक दर्जन के करीब लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों को 108 की मदद से बीबीएमबी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार निजी कंपनी की एसी बस दिल्ली से धर्मशाला जा रही थी। इसी दौरान गांव जांदला के निकट बस सड़क के किनारे खड़े ट्रक से जा टकराई। हादसे में बस परिचालक अनिल कुमार और अपने दो छोटे-छोटे बच्चों के साथ सफर कर रही सुधा पत्नी दिनेश कुमार निवासी मेरठ की मौत हो गई है।
Trending Videos
विज्ञापन

बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज

हादसे में घायल हुए यात्रियों को बीबीएमबी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। ट्रक में भरा नमक भी बस के भीतर तक जा पहुंचा। उधर एएसआई बलवीर सिंह ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

घायलों के नाम- घायलों में संतोष कुमार, उमेध, राजन राय, राकेश कुमार, कमल देव, हीरा सिंह, अंशुमन, आरसी अवस्थी, रवि जीत, सुनीता एवं खुशी शामिल हैं। हादसा इतना जबरदस्त था कि ट्रक एवं बस के परखच्चे उड़ गए। हादसे में घायल हुए सभी यात्री दिल्ली के रहने वाले हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें