फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से तीन और ने तोड़ा दम, दो की चंडीगढ़ में आई थी पॉजिटिव रिपोर्ट, पूर्व विधायक बंबर भी संक्रमित

Thu, 27 Aug 2020 11:14 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कोरोना से गुरुवार को हिमाचल के तीन और लोगों की मौत हो गई। इनमें दो सिरमौर जिले के हैं, जिनमें से एक ने मोहाली में दम तोड़ा है। दूसरे की चंडीगढ़ में पॉजिटिव आने के बाद घर पहुंचने के बाद घर में मौत हुई। शिमला के आईजीएमसी में किन्नौर की महिला की मौत हुई, लेकिन उक्त महिला कोरोना से ठीक हो गई थी। उसकी अन्य बीमारियों से मौत हुई है। इसके अलावा ऊना के हरोली में हमीरपुर के पनसाई निवासी बुजुर्ग की मौत हुई है। वीरवार को प्रदेश में एक ही मौत मानी जाएगी। इस तरह अब तक 32 मौतें कोरोना से हो चुकी हैं, जबकि गुरुवार को 157 नए मरीज सामने आए हैं।

विज्ञापन


बिलासपुर सदर से पूर्व कांग्रेस विधायक बंबर ठाकुर भी संक्रमित पाए गए हैं। सोलन में 51, सिरमौर में 37, कांगड़ा 20, ऊना में 11, चंबा में 10, बिलासपुर 8, हमीरपुर 5, मंडी में 3, शिमला में 9, किन्नौर 2 और लाहौल में 1 मरीज सामने आया है। हमीरपुर के पनसाई का बुजुर्ग ऊना के हरोली में बेटी के पास आया था। मंगलवार को तबीयत खराब होने पर ऊना अस्पताल में कोरोना टेस्ट हुआ। गुरुवार को पॉजिटिव रिपोर्ट आई तो पता चला कि बुजुर्ग ने बुधवार को ही बेटी के घर पर दम तोड़ दिया था। सिरमौर के जिन दो लोगों की मौत हुई है, उनमें राजगढ़ के निजी स्कूल के संस्थापक पीजीआई चंडीगढ़ में कोरोना संक्रमित निकले थे। उन्हें डिस्चार्ज करवाकर घर ले आए, जहां उनकी मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें