फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश: चार सड़क हादसों में दो की मौत, 11 घायल

Mon, 07 Oct 2019 06:40 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगाणा/जोल/गगरेट
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

ऊना जिला के अलग-अलग स्थानों पर चार सड़क हादसों में 11 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए और दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। हादसों में घायल पीड़ितों को उपचार के लिए समीपवर्ती अस्पतालों में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने सभी हादसों को लेकर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।उपमंडल अंब के चुरुड़ू में रविवार रात को करीब आठ बजे धर्मशाला से चंडीगढ़ की तरफ जा रहे दो बाइक सवार के सामने आल्टो कार ने एकाएक यूटर्न लिया। इससे हादसा हो गए। बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन


लोगों की सहायता से उन्हें क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में पहुंचाया गया। घायल युवकों की पहचान प्रवेश शर्मा पुत्र पवन शर्मा निवासी गनोटा जिला चंबा, प्रतीक शुक्ला पुत्र विनय शुक्ला निवासी गोडा, कृष्णा पुत्र मनोज कुमार निवासी मधेपुरा बिहार और मोहित राजपूत पुत्र नंदराज बिजनौर यूपी के रूप में हुई है। घायल मोहित राजपूत पीजीआई ले जाते समय मौत हो गई। कार चालक की पहचान ठठल निवासी के रूप में हुई है। घायल युवकों ने बताया कि मोहाली में बीटेक फाइनल में अध्ययनरत हैं। अंब पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर छानबीन शुरू कर दी गई। 

इसके अलावा ऊना थाना के बसाल लिंक रोड पर पंजाब नंबर बाइक पेड़ से टकराने से चालक सुधीर कुमार पुत्र सेखो मेहतो जिला बेगूसराय(बिहार) की मौत हो गई। बाइक पर सवार अन्य युवक चंदन कुमार पुत्र जोगिंद्र राय जिला समस्तीपुर (बिहार) जख्मी हो गया। उधर ऊना-हमीरपुर सुपर एक्सप्रेस मार्ग पर धुंदला के समीप रविवार रात्रि कार की टक्कर में राहगीर अर्जुन सिंह उम्र 60 साल निवासी मतोह बंगाणा घायल हो गया।
विज्ञापन


उसको बंगाणा सिविल अस्पताल में प्राथमिक उपचार देने के उपरांत क्षेत्रीय अस्पताल ऊना और उसके बाद पीजीआई रेफर कर दिया गया। दूसरी ओर थाना बंगाणा के तहत थानाकलां के मझेड़ गांव के समीप बस और कार की टक्कर में चार लोग घायल हो गए। निजी बस भाखड़ा से थानाकलां की ओर आ रही थी। कार सवार बाबा बालक नाथ मंदिर से माथा टेकने के उपरांत पीरनिगाह माथा टेकने आ रहे थे।

मझेड़ के पास दोनों वाहन टकरा गए। इसमें कार सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को थानाकलां लाया गया। यहां इनका इलाज चल रहा है। घायलों की पहचान अमृतसर के तरनतारन की सुरेंद्र कौर, रमन, रमनदीप कौर और हरदीप के रूप में हुई है। दोनों पक्षों में समझौता होने के चलते पुलिस में मामला दर्ज नहीं किया गया।  एएसपी विनोद धीमान ने बताया कि पुलिस सड़क हादसे की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें