फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम जयराम ने इन्वेस्टर मीट के लिए केंद्र से मांगी वित्तीय मदद

Mon, 07 Oct 2019 05:27 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने रविवार शाम को नई दिल्ली में केंद्रीय पर्यटन और संस्कृति राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) प्रहलाद सिंह पटेल से भेंट की। जयराम ठाकुर ने इस दौरान वैश्विक निवेशकों से मिलने और पर्यटन पर आयोजित होने वाले सत्र की अध्यक्षता करने के लिए प्रहलाद सिंह पटेल को धर्मशाला आने का निमंत्रण दिया।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि राज्य में निवेशकों को आकर्षित करने और औद्योगिकीकरण को बढ़ावा देने के मकसद से 7 और 8 नवंबर 2019 को धर्मशाला में एक बड़े कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने इस आयोजन के लिए केंद्र से वित्तीय सहायता प्रदान करने का आग्रह किया।

मुख्यमंत्री ने एशियन डेवलपमेंट बैंक की सहायता से पर्यटन को बढ़ावा देने और बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए कार्यान्वित की जा रही विभिन्न गतिविधियों से भी उन्हें अवगत कराया। नई परियोजनाओं में और तेजी से मंजूरी के लिए मंत्रालय से सहयोग का भी आग्रह किया।
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री ने पर्यटन क्षेत्र के विकास के लिए राज्य सरकार के प्रयासों की सराहना की और आगामी परियोजनाओं के लिए हर संभव सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया। उन्होंने साहसिक पर्यटन को और मजबूत करने के लिए पर्वतारोहण गतिविधियों को बढ़ावा देने पर ध्यान देने का सुझाव दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें