फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla: हिमाचल के पूर्व मुख्य सचिव संजय गुप्ता बने पंजाब विद्युत नियामक आयोग के अध्यक्ष

Wed, 03 Jun 2026 05:53 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।

सार

 पूर्व मुख्य सचिव संजय गुप्ता को पंजाब विद्युत नियामक आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इस संबंध में पंजाब सरकार की ओर से अधिसूचना जारी की गई है। 
विज्ञापन
पूर्व मुख्य सचिव संजय गुप्ता। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 पंजाब सरकार ने हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्य सचिव संजय गुप्ता को पंजाब राज्य बिजली नियामक आयोग का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है। पंजाब के राज्यपाल की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार संजय गुप्ता की नियुक्ति बिजली अधिनियम 2003 की धारा 82(5) के तहत की गई है। गुप्ता आयोग के अध्यक्ष के रूप में पदभार ग्रहण करने की तिथि से पांच वर्ष की अवधि तक अथवा 65 वर्ष की आयु पूरी होने तक पद पर बने रहेंगे।

विज्ञापन


उनकी सेवा शर्तें पंजाब राज्य विद्युत नियामक आयोग के अध्यक्ष एवं सदस्यों के वेतन, भत्तों और अन्य सेवा शर्त नियम, 2006 के अनुसार होंगी। गुप्ता 30 मई को हिमाचल के मुख्य सचिव पद से सेवानिवृत्त हुए थे। इस संबंध में पंजाब सरकार के सचिव विद्युत विभाग डॉ. बसंत गर्ग की ओर से अधिसूचना जारी की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें