सुप्रीम कोर्ट कोलेजियम ने 2 जून 2026 को हुई अपनी बैठक में एक बड़ा फैसला लेते हुए हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट में न्यायाधीशों की नियुक्ति के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। कोलेजियम ने राज्य के तीन वरिष्ठ न्यायिक अधिकारी चिराग भानु सिंह,भूपेश शर्मा और औरयोगेश जसवाल को पदोन्नत कर हाईकोर्ट का जज बनाने की सिफारिश की है। सुप्रीम कोर्ट कोलेजियम द्वारा इस प्रस्ताव को हरी झंडी दिए जाने के बाद, अब इन नामों को अंतिम मंजूरी और औपचारिक अधिसूचना के लिए केंद्रीय कानून मंत्रालय और राष्ट्रपति के पास भेजा जाएगा। इन नियुक्तियों से हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट में जजों की कमी को दूर करने और मामलों के तेजी से निपटारे में मदद मिलेगी।