डॉक्टरों का कहना है कि मंगलवार को उनके ब्लड संबंधी रूटीन टेस्ट नहीं किए गए हैं। बुधवार को ब्लड के अलावा किडनी के टेस्ट दोबारा किए जा सकते हैं। उल्लेखनीय है कि सोमवार सुबह पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह की तबीयत खराब हो गई थी।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह आईजीएमसी अस्पताल में दूसरे दिन मंगलवार को भी बेहोशी की हालत में रहे। डॉक्टरों ने उन्हें अभी भी वेंटिलेटर पर ही रखा है। मंगलवार को उनका रूटीन डायलिसिस भी किया गया। हालांकि, डॉक्टरों के अनुसार उनकी हालत अभी स्थिर बनी हुई है। ऑक्सीजन का स्तर सामान्य हो गया है और ब्लड प्रेशर भी ठीक है। संक्रमण रोकने के लिए एंटीबायोटिक दवाएं अभी जारी हैं। डॉक्टरों का कहना है कि मंगलवार को उनके ब्लड संबंधी रूटीन टेस्ट नहीं किए गए हैं।
विज्ञापन
बुधवार को ब्लड के अलावा किडनी के टेस्ट दोबारा किए जा सकते हैं। उल्लेखनीय है कि सोमवार सुबह पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह की तबीयत खराब हो गई थी। इसके बाद कार्डियोलॉजी विभाग के चिकित्सकों ने उन्हें वेंटिलेटर पर दाखिल कर दिया था। बताया जा रहा है कि इस दौरान उनकी हालत बेहद खराब थी। आंखें भी नहीं खुल पा रही थीं। इस वजह से भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को भी उनसे बिना मिले लौटना पड़ा था। डॉक्टरों ने किसी भी व्यक्ति को उनसे मिलने पर रोक लगा रखी है। आइजीएमसी के एमएस डॉ. जनक राज ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह कार्डियोलॉजी विभाग के डॉक्टर की निगरानी में हैं। सांस लेने में तकलीफ की वजह से उन्हें वेंटिलेटर पर शिफ्ट किया गया है।