फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल भाजपा: उपचुनाव के लिए केंद्रीय संसदीय बोर्ड लेगा उम्मीदवार पर फैसला

Tue, 06 Jul 2021 09:48 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, सुंदरनगर (मंडी)/फतेहपुर (कांगड़ा)

सार

मंगलवार को सुंदरनगर स्थित सुकेत सदन में प्रेस वार्ता में संजय टंडन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व वाली सरकार शानदार काम कर रही है। 
विज्ञापन
भाजपा के प्रदेश सह प्रभारी संजय टंडन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा के प्रदेश सह प्रभारी संजय टंडन ने कहा है कि मंडी संसदीय क्षेत्र एवं विधानसभा की दो सीटों में होने वाले उपचुनाव में भाजपा जीत हासिल करेगी। चुनाव में प्रत्याशी कौन होगा, इस पर भाजपा का केंद्रीय संसदीय बोर्ड फैसला लेगा। शिक्षकों के खिलाफ मंत्री के बयान के सवाल पर उन्होंने कहा कि शिक्षक वर्ग भाजपा के लिए पूजनीय है।

विज्ञापन


उनके मान सम्मान को कोई भी ठेस नहीं पहुंचा सकता है। जल शक्ति मंत्री एक सुलझे हुए राजनेता हैं, वह मामले को सुलझा लेंगे। मंगलवार को सुंदरनगर स्थित सुकेत सदन में प्रेस वार्ता में संजय टंडन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व वाली सरकार शानदार काम कर रही है। 


फतेहपुर में भाजपा से टिकट के दावेदारों ने गुटों में किया शक्ति प्रदर्शन
डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती के उपलक्ष्य में फतेहपुर के बरोट में भाजपा मंडल के कार्यक्रम में फूट जगजाहिर हो गई। कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने मुख्य रूप से शिरकत की। इसमें सतपाल सत्ती, चुनाव प्रभारी विक्रम ठाकुर, जिला मीडिया प्रभारी राकेश शर्मा, त्रिलोक कपूर भी पहुंचे थे। प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष व पूर्व में फतेहपुर के भाजपा प्रत्याशी रहे कृपाल परमार ने स्वागत के बहाने शक्ति प्रदर्शन किया। पार्टी की अन्य दावेदार रीता ठाकुर ने भी जोरदार शक्ति प्रदर्शन कर ताकत दिखाई। परमार और रीता समर्थकों के बीच जोरदार नारेबाजी के बीच अबकी बार, चक्की पार के नारे भी गूंजे। 
विज्ञापन


चक्की पार के नारे फतेहपुर में पहली बार 2017 के विधानसभा चुनाव में कृपाल परमार के खिलाफ उस समय भाजपा के बागी आजाद उम्मीदवार बलदेव ठाकुर के समर्थकों द्वारा लगाए गए थे। इसके बाद मार्च 2021 में मुख्यमंत्री के फतेहपुर के दौरे के दौरान रातोंरात पूरे फतेहपुर, रैहन, राजा का तालाब के बाजारों में चक्की पार के पोस्टर लग गए थे। नूरपुर विधानसभा क्षेत्र में भी राकेश पठानिया के समर्थक चुनावों के समय अजय महाजन के विरोध में इसी नारे को लगाते आए हैं। गौरतलब है कि अजय महाजन का निवास स्थान नूरपुर के अलावा पठानकोट में भी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें