फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इतने दिन बाद वीरभद्र फिर अस्पताल पहुंचे, ये है वजह

Fri, 07 Jun 2019 07:12 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह 10 दिन बाद फिर चेकअप के लिए इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज शिमला पहुंचे। डॉक्टरों ने चेकअप के बाद पाया कि उनके शरीर में आयरन की कमी हो गई है। इंजेक्शन लगाने के बाद करीब दो घंटे तक डॉक्टर की निगरानी में रखने के बाद उन्हें घर भेज दिया गया।

विज्ञापन


बता दें कि इससे पहले खांसी और एलर्जी की वजह से उनका एक्सरे, अल्ट्रासाउंड और ईको टेस्ट करवाया गया था। शुक्रवार सुबह 11 बजे वीरभद्र सिंह आईजीएमसी पहुंचे। डॉक्टर उन्हें स्पेशल वार्ड के कमरा नंबर 633 ले गए। यहां डॉक्टरों ने उनकी जांच की।

डॉक्टरों के मुताबिक आयरन की कमी के चलते उन्हें इंजेक्शन लगाया। इस दौरान प्रशासनिक अमला मौजूद रहा। इस बीच डॉक्टरों ने उनकी अन्य रुटीन जांच भी की। दोपहर करीब डेढ़ बजे वह अस्पताल से लौट गए।
विज्ञापन


आईजीएमसी के मेडिसिन विशेषज्ञ डॉ. प्रेम मच्छान ने उनकी जांच की। वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डॉ. जनकराज ने बताया कि पूर्व सीएम रूटीन जांच के लिए अस्पताल आए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें