फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HP High Court: पहली बार छुट्टियों में भी लगेगी हिमाचल हाईकोर्ट में अदालत

Sun, 02 Oct 2022 11:49 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

 दशहरे की छुट्टियों में पहली बार दो दिन अदालती कामकाज होगा। चार और छह अक्तूबर को जरूरी मामलों की सुनवाई होगी। 
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट तीन से आठ अक्तूबर तक बंद रहेगा। दशहरे की छुट्टियों में पहली बार दो दिन अदालती कामकाज होगा। चार और छह अक्तूबर को जरूरी मामलों की सुनवाई होगी। मुख्य न्यायाधीश एए सैयद ने इस बारे में शनिवार को अधिसूचना जारी की है। अधिसूचना के अनुसार चार अक्तूबर को न्यायाधीश सुशील कुकरेजा और छह अक्तूबर को न्यायाधीश सत्येन वैद्य 11 से 1 बजे तक आवश्यक मामलों की सुनवाई करेंगे। मुख्य न्यायाधीश ने स्पष्ट किया है कि सिर्फ उन्हीं मामलों पर सुनवाई होगी, जो बहुत ही जरूरी होंगे। हाईकोर्ट रजिस्ट्री की तरफ से संबंधित न्यायाधीश के समक्ष मामला रखा जाएगा। न्यायाधीश के अनुमोदन के बाद ही मामलों पर सुनवाई हो सकेगी। हाईकोर्ट के संचालन के लिए चार रजिस्ट्रार की तैनाती भी की गई है। उन्हें बारी-बारी हाईकोर्ट आने के आदेश दिए गए हैं। इससे पहले भी दशहरा की छुट्टियों के लिए हाईकोर्ट बंद रहता था, लेकिन छुट्टियों में किसी भी मामले पर सुनवाई नहीं होती थी। 

विज्ञापन


हाईकोर्ट में 16 अधिकारी एवं कर्मचारी पदोन्नत 
वहीं, हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट में कार्यरत 16 अधिकारी एवं कर्मचारी पदोन्नत किए गए हैं। निजी सचिव हेमलता जिस्टू, करण सिंह गुलेरिया, राजीव कुमार और जयप्रकाश को सचिव पदोन्नत किया गया है। अनुभाग अधिकारी कल्याण सिंह तांटा और युगल किशोर को कोर्ट मास्टर की पदोन्नति दी गई है। संजीव कुमार, सुभाष शर्मा, विक्रांत चंदेल, मंजीत कुमार और सुषमा ठाकुर को निजी सचिव के पद पर तैनाती दी गई है। आशुलिपिक विनोद कुमार, ऋषि मुखर्जी व निशा कुमारी को जजमेंट राइटर पदोन्नत किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें