फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: एनएच किनारे बनेगा फुटपाथ और ड्रेनेज सिस्टम

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर से गुजरने वाले कालका-शिमला एनएच पर लोक निर्माण विभाग करवा 15 करोड़ से करवा रहा है कार्य
विज्ञापन

अब तक 85 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है पूरा
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। शहर के आधे हिस्से से गुजरने वाले शिमला-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे-05 को नया रूप देने का कार्य अंतिम चरण में है। लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) अब कैथलीघाट-टुटीकंडी-ढली सड़क की मरम्मत और सौंदर्यीकरण का कार्य करवा रहा है। इससे आने वाले समय में राहगीरों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। इस कार्य पर 15.54 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं।
विभाग के अनुसार अब तक 85 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है और शेष कार्य मार्च 31 से पहले पूरा कर लिया जाएगा। शहर में खासतौर पर शोघी से मैहली तक 25 किलोमीटर के क्षेत्र में नई ड्रेनेज प्रणाली (निकास) विकसित की जा रही है, जिससे बारिश के दौरान पानी हाईवे पर न बहकर उचित तरीके से निकलेगा। इससे जलभराव की समस्या खत्म होगी और वाहन चालकों को राहत मिलेगी। इसके अलावा लोक निर्माण विभाग शहर के प्रमुख क्षेत्रों में नए फुटपाथ बना रहा है, जिससे पैदल चलने वाले लोगों को सुरक्षित रास्ता मिलेगा। विशेष रूप से बीसीएस से विकासनगर तक के हिस्से में फुटपाथ बनाने का काम तेजी से चल रहा है।
विज्ञापन


पहले इस हाईवे पर कई जगह गड्ढे थे जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। अब इन सभी समस्याओं का समाधान किया जा रहा है। हाईवे के किनारे सुरक्षा के लिए नए क्रैश बैरियर लगाए जा रहे हैं, जिससे दुर्घटनाओं की संभावना कम होगी। लोक निर्माण विभाग ने उन स्थानों की पहचान कर ली है जहां क्रैश बैरियर नहीं थे। इन सभी जगहों पर अब नए बैरियर लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन



योजना के अनुरूप हो रहे सभी कार्य : गोयल
पीडब्ल्यूडी के एनएच इकाई के सहायक अभियंता बीके गोयल ने बताया कि सड़क की मरम्मत के लिए केंद्र सरकार से धनराशि प्राप्त हुई है और सभी कार्य योजना के अनुसार पूरे किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि बारिश के दौरान सड़क पर जलभराव की समस्या को खत्म करने के लिए आधुनिक ड्रेनेज सिस्टम विकसित किया जा रहा है, जिससे यातायात सुगम होगा। सड़क सुधार और नई सुविधाओं के जुड़ने से स्थानीय लोगों और पर्यटकों को सुरक्षित तथा आरामदायक सफर का अनुभव मिलेगा। यह पहल न केवल सड़क की गुणवत्ता को बढ़ाएगी बल्कि शहर की सुंदरता में भी चार चांद लगाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें