फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंत्री राजेंद्र गर्ग बोले: हिमाचल में एनएफएसए परिवारों को खाद्य तेल पर दी जा रही 30 रुपये सब्सिडी

Sat, 23 Oct 2021 07:06 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर

सार

हिमाचल सरकार के खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री राजेंद्र गर्ग ने कहा कि एनएफएसए परिवारों के लिए खाद्य तेल में सब्सिडी 10 से बढ़ाकर 30 रुपये की गई है। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना में एनएफएसए परिवारों को 5 किलो मुफ्त खाद्यान्न उपलब्ध करवाया जा रहा है।
 
विज्ञापन
खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री राजेंद्र गर्ग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल सरकार राशनकार्ड धारक परिवारों को तीन किलो दालें (चार दालों में से तीन दालें उनकी इच्छानुसार) दो सदस्यों तक एक लीटर तथा दो से अधिक सदस्यों वाले परिवारों को दो लीटर पोषक तत्वों वाला खाद्य तेल प्रति माह अनुदान पर दिया जा रहा है। यह बात खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री राजेंद्र गर्ग ने कही। एनएफएसए परिवारों के लिए खाद्य तेल में सब्सिडी 10 से बढ़ाकर 30 रुपये की गई है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत राशन कार्ड धारकों को गंदम आटा तीन रुपये 20 पैसे किलो, चावल 3 रुपये, चीनी 13 रुपये, दाल चना 39 रुपये, उड़द दाल साबुत 60 रुपये, मलका 72 रुपये, मूंग दाल साबुत 57 रुपये किलो और सरसों तेल 147 रुपये, रिफाइंड 117 रुपये  की दर से दिया जा रहा है। 

विज्ञापन


एपीएल परिवारों को गंदम आटा नौ रुपये 30 पैसे किलो, चावल 10 रुपये, चीनी 30 रुपये, दाल चना 49 रुपये, दाल उड़द साबुत 70 रुपये, मलका 82 रुपये, दाल मूंग साबुत 67 रुपये, सरसों तेल 167 तथा रिफाइंड 137 रुपये में दिया जा रहा है। सरकार ने बढ़ती महंगाई के मद्देनजर एनएफएसए परिवारों के लिए खाद्य तेल में सब्सिडी 10 से बढ़ाकर 30 तथा एपीएल परिवारों के लिए 5 से बढ़ाकर 10 रुपये कर दी है। खुले बाजार में भी बढ़ती कीमतों के मद्देनजर निरीक्षण किए जा रहे हैं। एनएफ एसए परिवारों को आटा तथा चावल अनुदानित दरों पर दिया जा रहा है। आटा 3 रुपये 20 पैसे किलो और चावल 3 रुपये किलो दिया जा रहा है। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना में एनएफएसए परिवारों को 5 किलो मुफ्त खाद्यान्न उपलब्ध करवाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें