फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब एक से तीन तारीख के बीच उठाना होगा गोदामों से सस्ता राशन

Fri, 28 May 2021 10:44 AM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला

सार

खाद्य आपूर्ति विभाग के निदेशक आरके गौतम ने बताया कि डिपो होल्डर को पहली से तीन तारीख के बीच गोदामों से सस्ता राशन उठाना होगा। जिला खाद्य नियंत्रक अधिकारी को यह आदेश जारी किए हैं।
विज्ञापन
राशन। - फोटो : खाद्य आपूर्ति विभाग
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डिपो होल्डर को पहली से तीन तारीख के बीच गोदामों से सस्ता राशन उठाना होगा। खाद्य नागरिक एवं उपभोक्ता मामले विभाग ने जिला खाद्य नियंत्रक अधिकारियों को ये आदेश जारी किए हैं। फूड इंस्पेक्टर इस बाबत डिपो होल्डर को सूचित करेंगे। इसके अलावा 25 तारीख तक कंपनियों को गोदाम में सस्ता राशन पहुंचाना होगा।

विज्ञापन


सरकार ने यह व्यवस्था इसलिए की है, ताकि राशनकार्ड उपभोक्ताओं को समय पर सस्ता राशन मिल सके। अकसर उपभोक्ताओं की शिकायत रहती है कि डिपो में समय पर राशन नहीं मिलता है। इसकी जांच के बाद विभाग को पता चला कि कई डिपो होल्डर गोदामों से समय पर राशन नहीं उठाते हैं। इसका खामियाजा लोगों की भुगतना पड़ता है। 

हिमाचल में साढ़े 18 लाख राशनकार्ड उपभोक्ता
शिमला। हिमाचल प्रदेश में साढ़े 18 लाख राशनकार्ड परिवार हैं। इनमें साढ़े 12 लाख एपीएल और बीपीएल परिवार हैं। सरकार की ओर से लोगों को 3 दालें, 2 लीटर तेल, चीनी, नमक दिया जा रहा है। आटा और चावल केंद्र सरकार उपलब्ध करा रही है।  
विज्ञापन


डिपो होल्डर को पहली से तीन तारीख के बीच गोदामों से सस्ता राशन उठाना होगा। खाद नागरिक एवं उपभोक्ता मामले विभाग ने जिला खाद्य नियंत्रक अधिकारी को यह आदेश जारी किए हैं। उपभोक्ताओं को सस्ता राशन न मिलने की स्थिति में कार्रवाई की जाएगी। - आरके गौतम, निदेशक खाद्य आपूर्ति विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें