फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नर्सिंग लेफ्टिनेंट और एम्स में नर्सिंग अफसर के लिए हुआ नेहा का चयन

Fri, 28 May 2021 10:41 AM IST
अरविन्द ठाकुर पंकज तन्हा, अमर उजाला नेटवर्क, नाहन (सिरमौर)

सार

हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले की नेहा को सेना में नर्सिंग लेफ्टिनेंट और एम्स में नर्सिंग अफसर के पद पर नौकरी मिली है। नेहा के पिता धर्म सिंह कश्यप जलशक्ति विभाग नाहन में जेई हैं, जबकि माता तुलसा कश्यप सामाजिक कार्यों से जुड़ी हैं।
विज्ञापन
नेहा कश्यप - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पच्छाद तहसील के सैंजघाट की नेहा कश्यप ने सेना में नर्सिंग लेफ्टिनेंट और एम्स में नर्सिंग अफसर के पद पर नौकरी हासिल की है। दोनों जगह से कॉल लेटर आने के बाद घर में खुशी का माहौल है। नेहा कश्यप इन दिनों नाहन के अमरपुर मोहल्ला में परिवार के साथ रह रही हैं। हालांकि, किस नौकरी को वह हां कहें, इसे लेकर नेहा भी असमंजस में हैं। 

विज्ञापन


नेहा के पिता धर्म सिंह कश्यप जलशक्ति विभाग नाहन में जेई हैं, जबकि माता तुलसा कश्यप सामाजिक कार्यों से जुड़ी हैं। परिवार में नेहा की तीन और बहनें हैं। नेहा ने आठवीं मां भगवती पब्लिक स्कूल हरिपुरधार से की है। दसवीं और जमा दो की पढ़ाई नाहन के एवीएन स्कूल से पूरी की।

बीएससी नर्सिंग की पढ़ाई आईजीएमसी शिमला से पूरी करने के बाद दो साल नाहन में माता पदमावती नर्सिंग कॉलेज में नौकरी भी की है। वर्तमान में नेहा पीजीआई चंडीगढ़ से एमएससी की पढ़ाई कर रही हैं। नेहा कश्यप ने बताया कि वह परिवार से बातचीत के बाद एक जगह अपनी ज्वाइनिंग देंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें