फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पताल के रिकॉर्ड में बांट दी गई हैं कई एक्सपायर दवाइयां

विज्ञापन
विज्ञापन
चिंतपूर्णी अस्पताल में लाखों रुपये की जीवनरक्षक दवाएं स्टोर में एक्सपायर होने एवं दवाओं को नष्ट करने के मामले में नया खुलासा हुआ है। सूत्र बताते हैं कि इनमें से कई दवाओं को सरकारी रिकॉर्ड में मरीजों को आवंटित दिखाया गया है, लेकिन उक्त दवाएं मौके से बरामद की गई हैं जो एक्सपायर हो चुकी हैं।
विज्ञापन


इसके अलावा फेंकी गई दवाओं में कई ऐसी भी हैं जो अभी तक एक्सपायर नहीं हुई हैं। गठित की गई जांच कमेटी ने अपनी रिपोर्ट सीएमओ डा. एके गुप्ता को सौंप दी है। सीएमओ डा. गुप्ता ने जांच रिपोर्ट को प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री कौल सिंह ठाकुर समेत स्वास्थ्य सचिव और स्वास्थ्य निदेशक को प्रेषित कर दिया है।
विज्ञापन

मामले में आरोपी बनाए कर्मचारी पर गाज गिरना तय

मामले में आरोपी बनाए गए कर्मचारी पर दवाओं को नष्ट करने को लेकर गाज गिरना लगभग तय माना जा रहा है। चिंतपूर्णी अस्पताल में शुक्रवार को सामने आए मामले में अस्पताल में स्टोर का चार्ज संभाल रहे फर्मासिस्ट की ओर से अस्पताल के स्टोर में पड़ी एक्सपायर हो चुकी दवाओं को नष्ट करने का मामला सामने आया था।

जिसमें लाखों रुपये की दवाओं को पानी के ड्रेनेज चैंबर, बकेट और फर्श पर खुले में फेंका गया था। मामले की जांच के लिए सीएमओ डा. अशोक कुमार गुप्ता ने जिला चिकित्साधिकारी डॉ. निखिल, बीएमओ अंब डॉ.संजीव कुमार वर्मा और ड्रग इंस्पेक्टर

सन्नी कौशल पर आधारित जांच कमेटी का गठन किया गया था। उधर, सीएमओ डा. एके गुप्ता ने बताया कि मामले की पूरी रिपोर्ट तैयार कर ली है। जिसे प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री कौल सिंल्ह ठाकुर समेत स्वास्थ्य सचिव और स्वास्थ्य निदेशक को भेजा गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें