फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: आपदा प्रबंधन पर जागरूकता की अलख जगाएंगे लोक कलाकार

Tue, 03 Oct 2023 12:05 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
विज्ञापन
हेमराज बैरवा डीसी हमीरपुर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

आपदा जोखिम न्यूनीकरण के लिए अंतरराष्ट्रीय दिवस (आईडीडीआरआर) के अंतर्गत प्रदेश भर में 1 अक्तूबर से 15 अक्तूबर तक चलाए जा रहे समर्थ 2023 अभियान के तहत जिला हमीरपुर में भी आम लोगों को आपदा न्यूनीकरण एवं आपदा प्रबंधन के प्रति जागरूक किया जा रहा है। इसी कड़ी में लोकगीत-संगीत और लघु नाटकों के माध्यम से भी लोगों को जागरूक किया जाएगा। उपायुक्त एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण  के अध्यक्ष हेमराज बैरवा ने बताया कि 4 अक्तूबर से आरंभ किए जा रहे इस अभियान के तहत जिले भर में कुल 35 जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग से संबद्ध विभिन्न सांस्कृतिक दलों के लोक कलाकार लोकगीत-संगीत और लघु नाटकों के माध्यम से लोगों को आपदा न्यूनीकरण व आपदा प्रबंधन के संबंध में कई महत्वपूर्ण जानकारियां देंगे।

विज्ञापन


  उपायुक्त ने बताया कि 35 स्थानों पर आयोजित किए जाने वाले इन कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए संबंधित पंचायत जनप्रतिनिधियों, आपदा मित्रों और स्थानीय संस्थाओं का सहयोग भी लिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि किसी भी तरह की आपदा के समय सबसे पहले स्थानीय लोग ही मौके पर पहुंचते हैं। इसलिए, यदि आम लोग आपदा प्रबंधन के प्रति जागरुक होंगे तो आपदा के समय होने वाले नुकसान को काफी हद तक कम किया जा सकता है। उपायुक्त ने सभी संबंधित पंचायत जनप्रतिनिधियों से इस अभियान में सक्रिय योगदान देने की अपील भी की, ताकि आपदा न्यूनीकरण एवं आपदा प्रबंधन पर जागरुकता का संदेश जन-जन तक पहुंच सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें