फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal: भुंतर हवाई अड्डे पर दूसरे दिन भी नहीं हो सकीं उड़ानें, जानें वजह

Tue, 13 May 2025 05:41 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुल्लू/शिमला

सार

भुंतर हवाई अड्डे पर मंगलवार को दूसरे दिन भी उड़ानें नहीं हो सकी हैं। मंगलवार को भुंतर के लिए देहरादून और जयपुर के लिए दो उड़ानें होती हैं। 
विज्ञापन
भुंतर और गगल हवाई अड्डा। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लू का भुंतर हवाई अड्डा बेशक सीजफायर के बाद हवाई सेवाओं के लिए बहाल हो गया है, लेकिन मंगलवार को दूसरे दिन भी यहां से कोई उड़ान नहीं हो सकी। मंगलवार को देहरादून से भुंतर और जयपुर से भुंतर के लिए दो उड़ानें होती हैं। बताया जा रहा है कि परिचालन संबंधी कारणों से अभी कंपनियों ने उड़ानें शुरू नहीं की हैं। एक-दो दिन में भुंतर एयरपोर्ट के लिए होने वाली सभी नियमित उड़ानें शुरू होने की उम्मीद है। उधर, पर्यटन सीजन को देखते हुए पर्यटन कारोबारियों ने भुंतर हवाई अड्डे के लिए जल्द हवाई उड़ानों को शुरू करने की मांग की है। फेडरेशन ऑफ हिमाचल होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष गजेंद्र ठाकुर ने कहा कि इससे पर्यटन कारोबार को भी नुकसान हो रहा है। सीजफायर के बाद अब उड़ानों को शुरू किया जाना चाहिए। भुंतर एयरपोर्ट अथॉरिटी के निदेशक सिद्धार्थ कदम्ब ने कहा कि हवाई अड्डा बहाल कर दिया गया है। हालांकि, उड़ानें अभी शुरू नहीं हो सकी हैं। शिमला के जुब्बड़हट्टी हवाई उड़ानें से शुरू होने की सूचना है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, हिमाचल पथ परिवहन निगम ने भी अमृतसर, पठानकोट और जम्मू सहित बंद सभी बस रूटों को बहाल कर दिया है। हालांकि, रात के समय लोग सफर करने से हिचक रहे हैं, जिस कारण कुछ रूटों पर अभी बसें नहीं भेजी जा रही हैं। निगम ने ऑनलाइन बुकिंग शुरू कर दी है, लेकिन यात्रियों की संख्या अभी कम है। निगम के प्रबंध निदेशक डॉ. निपुण जिंदल ने बताया कि यात्रियों की संख्या बढ़ने पर रात्रि सेवाएं भी पूरी तरह से शुरू कर दी जाएंगी। ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों पर हमले के बाद हिमाचल में तीनों हवाईअड्डे अस्थायी बंद कर दिए थे और सीमाओं के साथ लगते क्षेत्रों के लिए बसें बंद कर दी गई थीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें