बिलासपुर जिले में रिक्त चल रहे कुल 430 पदों में से शास्त्री के 101, भाषा अध्यापक के 67, ड्राइंग मास्टर के 110, शारीरिक शिक्षक के 129, होम साइंस के 12, उर्दू शिक्षक के 11 पद शामिल हैं। इसके अलावा चंबा में 444 पदों में शास्त्री के 69, भाषा अध्यापक के 63, ड्राइंग मास्टर के 116, शारीरिक शिक्षक के 175 पद, हमीरपुर जिले में 511 पदों में से शास्त्री के 83, भाषा अध्यापक के 115, ड्राइंग मास्टर के 140 और शारीरिक शिक्षक के 146 पद, कांगड़ा में कुल 970 पदों में से शास्त्री के 190, भाषा अध्यापक के 209, ड्राइंग मास्टर के 136 व शारीरिक शिक्षक के 400 पद, किन्नौर में कुल 52 पदों में से भाषा अध्यापक के 3, भाषा अध्यापक के 4, ड्राइंग मास्टर के 9, शारीरिक शिक्षक के 36 पद, कुल्लू में 271 पदों में से भाषा अध्यापक के 55, भाषा अध्यापक के 35, ड्राइंग मास्टर के 62, शारीरिक शिक्षक के 107 पद, मंडी के कुल 604 पदों में से शास्त्री के 91, भाषा अध्यापक के 172, ड्राइंग मास्टर के 113 और शारीरिक शिक्षक के 198 पद, शिमला के कुल 424 पदों में से शास्त्री के 107, भाषा अध्यापक के 88, ड्राईंग मास्टर के 104 व शारीरिक शिक्षक के 107 पद, सिरमौर जिला के कुल 482 में से भाषा अध्यापक के 88, भाषा अध्यापक के 58, ड्राइंग मास्टर के 145 व शारीरिक शिक्षक के 178 पद, सोलन जिले के कुल 376 पदों में से शास्त्री के 75, भाषा अध्यापक के 50, ड्राइंग मास्टर के 107 और शारीरिक शिक्षक के 116 पद जबकि सोलन जिले के कुल 419 खाली पदों में से शास्त्री के 66, भाषा अध्यापक के 84, ड्राइंग मास्टर के 135 और शारीरिक शिक्षक के 115 पद खाली चल रहे हैं।