पहली किस्त में 2,569 महिलाएं हुई हैं लाभान्वित
इस योजना के तहत जिले में करीब 2,569 महिलाएं लाभांन्वित हो चुकी हैं। इसमें शिमला ग्रामीण में 141, शिमला शहरी में 154, सुन्नी में 155, ठियोग में 242, कुमारसैन में 173, ननखड़ी में 120, रामपुर में 288, चौपाल में 337, कोटखाई में 126, जुब्बल में 136, रोहड़ू में 281 और चिड़गांव में 416 महिलाओं को अप्रैल से जून तक के प्रतिमाह 1500-1500 रुपये जारी किए गए हैं।
गौरतलब है कि प्रदेश सरकार ने 14 जून को जिले में करीब 2,569 महिलाओं को योजना के तहत तीन माह की राशि एकमुश्त जारी कर 1 करोड़ 15 लाख 60 हजार 500 रुपये की धनराशि वितरित की थी। विभाग के मुताबिक लोकसभा चुनाव से पहले फार्म जमा करवाने वाली महिलाओं को यह राशि जारी की गई है। करीब 5 हजार महिलाओं के आवेदनों की छंटनी जारी है। प्रक्रिया पूरी होते ही इन्हें भी लाभ मिलना शुरू हो जाएगा।