फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में बाप-बेटे समेत पांच लोगों की मौत, 4 गंभीर घायल

Sat, 17 Mar 2018 10:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, ऊना/अंब/शिलाई (सिरमौर)
विज्ञापन
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश में अलग-अलग जगहों पर हुए सड़क हादसों में बाप-बेटे समेत पांच लोगों की मौत हो गई। दो सड़क हादसे ऊना जिले के अमराली और बडूही में हुए। वहीं एक सड़क हादसा सिरमौर जिले के शिलाई के शिरी क्यारी में हुआ।

विज्ञापन


ऊना जिला के अमराली और बडूही में पेश आए दो सड़क हादसों में महिला सहित तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं हादसों में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें से एक को नाजुक हालत में पीजीआई रेफर किया गया है। मृतकों की पहचान संजीव कुमार निवासी किशनपुरा, जालंधर, तृप्ता देवी व संजीव कुमार दोनों निवासी कांगड़ा के रूप में हुई है।

पुलिस ने शवों का ऊना अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया है। वहीं पुलिस ने केस दर्ज कर आगामी छानबीन शुरू कर दी है। पहला हादसा पुलिस थाना हरोली के तहत अमराली में पेश आया।
विज्ञापन


यहां एक कार अनियंत्रित होकर खंभे से जा टकराई। इस हादसे में कार सवार 34 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई जबकि कार चालक जख्मी हुआ है। जानकारी के मुताबिक संजीव कुमार निवासी जालंधर अपने साथी राम बहादुर के साथ कार में सवार होकर टाहलीवाल से दुलैहड़ की ओर जा रहा था।

अमराली पहुंचने पर कार सड़क किनारे एक खंभे से टकरा गई। इस हादसे में संजीव कुमार की मौके पर ही मौत हो गई जबकि कार चालक राम बहादुर घायल हो गया। घायल का स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में उपचार करवाया गया।

टिपर से जा टकराई आल्टो

दूसरा हादसा पुलिस थाना अंब के तहत बडूही में पेश आया। यहां एक आल्टो कार सड़क किनारे खड़े एक टिपर से जा टकराई। इस हादसे में कार सवार महिला सहित दो की मौत हो गई। मृतकों की पहचान तृप्ता देवी पत्नी मनोज कुमार व संजीव कुमार पुत्र इंद्रजीत दोनों निवासी कांगड़ा के रूप में हुई है।

इस हादसे में कार चालक और उसका 10 वर्षीय बेटा जख्मी हुआ है। कार चालक को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया है। कांगड़ा निवासी मनोज कुमार वीरवार रात ओल्टो कार में पारिवारिक सदस्यों के साथ सवार होकर अंब की ओर जा रहा था। बडूही पहुंचने पर कार सड़क किनारे खड़े टिपर से टकरा गई।

हादसे में कार सवार तृप्ता देवी व अंकुश की मौत हो गई। महिला के पति मनोज कुमार और 10 वर्षीय बेटा घायल हो गया। घायल पिता और बेटे को उपचार के लिए ऊना अस्पताल लाया गया। यहां से मनोज कुमार को चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। एसपी दिवाकर शर्मा ने बताया कि पुलिस ने दोनों मामलों में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

सड़क हादसे में बाप-बेटे की मौत, बुजुर्ग गंभीर

सिरमौर जिले क उपमंडल शिलाई के शिरी क्यारी में शुक्रवार दोपहर हुए एक सड़क हादसे में बाप-बेटे की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि, एक बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। हादसे की खबर सुनने वाला हर व्यक्ति गमगीन है। उधर, पुलिस ने बाप व बेटे के शवों का पोस्टमार्टम करने के बाद परिजनों को सौंप दिया है।

साथ ही हादसे की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार शिलाई-रोनहाट एनएच-707 पर शिरी क्यारी के समीप आल्टो कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बताया जा रहा है कि एनएच पर द्राबिल व रोनहाट के बीच स्थित जलाऊ मंदिर में माथा टेकने के बाद परिवार के दोनों सदस्य अपने एक अन्य रिश्तेदार के साथ आल्टो कार यूके 07-2875 में शिलाई की तरफ आ रहे थे।

शिरी क्यारी के समीप पहुंचते ही कार अचानक गहरी खाई में गिर गई। इस सड़क हादसे में 52 वर्षीय कंवर सिंह निवासी फोराड़ की मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों ने हादसे की सूचना 108 एंबुलेंस व पुलिस को दी। मौके पर पहुंची 108 एंबुलेंस की सहायता से गंभीर रुप से घायल हुए 31 वर्षीय अमित व 65 वर्षीय जगत सिंह निवासी पशमी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिलाई पहुंचाया गया।

यहां पर प्राथमिक उपचार के बाद अमित को गंभीर अवस्था में मेडिकल कॉलेज नाहन के लिए रेफर किया गया। शिलाई से थोड़ा आगे निकलते ही अमित निवासी फोराड़ की भी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मृतक अमित, कंवर सिंह का इकलौता बेटा था। दोनों ही इस दर्दनाक हादसे का शिकार हो गए।

शिलाई पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शिलाई पुलिस थाना के प्रभारी जसवीर सिंह ने हादसे की पुष्टि की है। बताया कि दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें