फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकान की छत गिरने से पांच दफन

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर में मकान की अचानक छत गिर गई। हादसे में पांच लोग छत के तले दब गए हैं। ग्राम पंचायत भलूं के मलांकड गांव में एक मकान की छत अचानक गिर गई है। हादसे में पांच लोग मकान की छत तले दब गए हैं। पड़ोसियों ने पांचों लोगों को कड़ी मशक्कत के बाद छत के मलबे से बाहर निकाला। परिवार के पांचों सदस्यों को नादौन अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन


प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी मिल गई है। हुआ यूं कि शनिवार को दिन के समय मलांकड निवासी अशोक कुमार, रमेश चंद, सरला, वीना तथा विपन अपने घर में थे। इस दौरान तीन कमरों के मकान की छत का लोहे का गार्डर अचानक गिर गया। इससे पूरी छत भी नीचे आ गिरी।
Trending Videos
विज्ञापन

पांच सदस्य छत के नीचे दबे

हादसे में परिवार के पांच सदस्य छत की नीचे दब गए। गनीमत रही कि लोहे का गार्डर परिवार के किसी सदस्य पर नहीं गिरा। इससे बड़ा हादसा होने से टल गया है। छत गिरने की आवाज सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे। इस दौरान पड़ोसियों की मदद से छत के नीचे दबे पांचों लोगों को बाहर निकाला गया।

इसके बाद परिवार के पांचों सदस्यों को प्राथमिक उपचार के लिए नादौन अस्पताल ले जाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद पांचों को छुट्टी दे दी गई है। उधर, कार्यकारी एसडीएम नादौन अनिल मनकोटिया का कहना है कि हल्का पटवारी को जांच के आदेश दे दिए हैं। रिपोर्ट आने पर पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें