इसमें न्यू शिमला निवासी देवेंद्र शर्मा (29), हरिनंद शर्मा (61) व रामबाजार के अमित शर्मा (42) और एक नेपाल मूल का व्यक्ति जख्मी हो गया। इन चारों घायलों को आईजीएमसी में डॉक्टरों की निगरानी में एक्सरे करवाकर उपचार दिया जा रहा है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि टक्कर मारने के बाद चालक मौके पर से फरार हो गया था। घटना के बाद पुलिस को सूचना देने के बाद चालक को पकड़कर उपचार के लिए डीडीयू अस्पताल लाया गया।
चालक के साथी उपेंद्र कुमार के चेहरे पर भी गंभीर चोटें आई हैं। चालक को हल्की चोटें लगी हैं। बताया जा रहा है कि चालक शराब के नशे में था। पुलिस चालक का मेडिकल करवा रही।
पुलिस का कहना है कि चालक की मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति साफ हो पाएगी। डीएसपी सिटी दिनेश शर्मा ने कहा कि मामला दर्ज कर कर आगामी छानबीन अमल में लाई जा रही है।