फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैराफिट से टकराकर कार खाई में गिरी, कारोबारी की मौत

Thu, 02 Aug 2018 07:23 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
अक्षय - फोटो : File Photo
विज्ञापन

छोटा शिमला थाना के तहत मैहली के पास गाड़ी के गहरी में गिरने से एक कारोबारी की मौत हो गई। कार में सवार दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है। हादसे में एक व्यक्ति ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घायल का आईजीएमसी में उपचार चल रहा है।

विज्ञापन


इसमें एक रोहड़ू का और दूसरा ढली का रहने वाला था। दोनों आपसे में गहरे दोस्त थे। छोटा शिमला पुलिस थाना के तहत मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की छानबीन की जा रही है। हादसा रात करीब साढ़े ग्यारह बजे हुआ। 
 
पुलिस के मुताबिक रात करीब साढ़े ग्यारह बजे एक गाड़ी (पीबी-18-0001) मैहली से पंथाघाटी की तरफ जा रही थी। इसी बीच छाचडू़ नाले के पास यह गाड़ी सड़क पर लगे पैराफिट से टकरा गई। गाड़ी अनियंत्रित होकर करीब पांच सौ फुट गहरी खाई में जा गिरी।
विज्ञापन


हादसे में रोहड़ू निवासी अक्षय (35) पुत्र कृष्ण चंद ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। राहुल (32) पुत्र उमेश निवासी ढली को हादसे में गंभीर चोटें आईं हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल को गहरी खाई से निकाला और उपचार के लिए आईजीएमसी ले गए।

इसके बाद राहुल का आईजीएमसी में उपचार चल रहा है। बताया जा रहा है कि अक्षय पेशे से कारोबारी था और कारोबार के सिलसिले में ही देर रात को मैहली से पंथाघाटी की ओर जा रहा था। इसी बीच छाचडू नाले के पास हादसा होने के कारण अक्षय की मौके पर ही मौत हो गई। 

विज्ञापन

हाटकोटी में कार दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत

हाटकोटी से करीब एक किलोमीटर दूर रोहड़ू की ओर मुख्य शिमला सड़क पर तेज रफ्तार कार के दुर्घटनाग्रस्त होने से एक युवक की मौत हो गई। हादसे में एक युवक घायल हो गया है। कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। दुर्घटना वीरवार को दोपहर बाद करीब एक बजे हुई है।

पुलिस ने दुर्घटना का मामला दर्ज कर लिया है।  प्राप्त जानकारी के अनुसार युवक भूपेंद्र रोहड़ू से जुब्बल की ओर अपनी कार में जा रहा था। पराट पुल से करीब सौ मीटर पहले तेज रफ्तार कार सड़क के ऊपर की ओर दीवार से टकराई।

फिर दीवार के टकराने के बाद कार सड़क पर करीब बीस मीटर दूर तक पलटे खाती गई। दुर्घटनाग्रस्त होने से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई है। मृतक की पहचान भूपेंद्र तनवर (25) पुत्र राजिंद्र तनवर गांव राइका तहसील जुब्बल के रूप में हुई है।वहीं दूसरा घायल युवक सिविल अस्पताल रोहड़ू में उपचाराधीन है।

पुलिस के अनुसार घायल युवक रंजन वर्मा (25) पुत्र ग्रदीप वर्मा नगर पंचायत वार्ड नंबर एक जुब्बल से है। रोहड़ू थाना प्रभारी ने हादसे की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि दुर्घटना का मामला दर्ज कर लिया गया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें