फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग में भरे जाएंगे डाक्टरों के 500 पद, मंत्री ने किया खुलासा

Sat, 09 Jun 2018 08:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, नग्गर (कुल्लू)
विज्ञापन
विज्ञापन

हिमाचल सरकार जल्द  डॉक्टरों के 500 पद भरेगी। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री विपिन सिंह परमार ने कहा कि सरकार ने लोक सेवा आयोग के माध्यम से डॉक्टरों के 300 पद भरने के अलावा आयुर्वेदिक विभाग में अनुबंध आधार पर आयुर्वेदिक चिकित्सकों के 200 पद जल्द भरने का निर्णय लिया है।

विज्ञापन


सरकार प्रदेश वासियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए कृतसंकल्प है। शुक्रवार को मनाली उपमंडल के गांव धुड़दौड़ में सेवा भारती के योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा केंद्र के शिलान्यास के बाद जनसभा को संबोधित करते हुए विपिन परमार ने कहा कि सरकार ने अफोरडेबल हेल्थ योजना के

तहत लोगों को निशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने को वार्षिक बजट में 12 करोड़ का प्रावधान किया है। मंडी क्षेत्र में मेडिकल विश्वविद्यालय की स्थापना से जिला मंडी के अलावा कुल्लू, लाहौल-स्पीति और चंबा जिले के जनजातीय क्षेत्र पांगी के लोग भी लाभान्वित होंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

चिकित्सा केंद्र के लिए दो लाख रुपये देने की घोषणा

मंत्री ने सेवा भारती योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा केंद्र के लिए दो लाख रुपये देने की घोषणा भी की।  वन, परिवहन, युवा सेवाएं व खेल मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने कहा कि जंगलों की सुरक्षा करना सबका सामूहिक दायित्व है। वन मंत्री ने योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा केंद्र के लिए 11 लाख रुपये देने की घोषणा भी की।

इस मौके पर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के अखिल भारतीय कार्यकारिणी सदस्य सुहास हीरे मठ, प्रांत संघ चालक वीर सिंह रांगड़ा और पूर्व सांसद अमर सिंह ने भी अपने विचार रखे। कार्यक्रम में बंजार के विधायक सुरेंद्र शौरी, जिला भाजपा अध्यक्ष भीमसेन शर्मा, सीएमओ सुशील चंद्र शर्मा व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें