फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में जमकर बरसे बादल, अंधड़ चलने की चेतावनी

Sat, 09 Jun 2018 08:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

राजधानी शिमला में करीब तीन घंटों तक बादल जमकर बरसे। प्रदेश के कई अन्य क्षेत्रों में भी शाम के समय बारिश हुई। पहाड़ी क्षेत्रों में मौसम ठंडा होने से मैदानी क्षेत्रों के लोगों को चिलचिलाती गर्मी से कुछ राहत मिली है।

विज्ञापन


मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने शनिवार और रविवार को प्रदेश के कई जिलों में अंधड़ चलने की चेतावनी जारी की है। पूरे प्रदेश में 14 जून तक बारिश होने का पूर्वानुमान जताया गया है। 

मैदानी क्षेत्रों के लोगों को गर्मी से राहत मिली

राजधानी शिमला में शुक्रवार दोपहर करीब दो से पांच बजे बादल जमकर बरसे। बारिश होने से शहर में मौसम ठंडा हो गया है। शिमला के अलावा ऊना, बिलासपुर, सोलन, मनाली और चंबा के कुछ क्षेत्रों में भी बारिश हुई।

इससे मैदानी क्षेत्रों के लोगों को गर्मी से राहत मिली है। शुक्रवार शाम को प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम सुहावना हो गया। शुक्रवार को कुफरी में 44, कंडाघाट में 20 और शिमला में 19 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई। 

विभिन्न शहरों में ये रहा तापमान

शुक्रवार को प्रदेश के अधिकतम तापमान में एक से दो डिग्री की कमी रिकॉर्ड की गई। शुक्रवार को ऊना में अधिकतम तापमान 42.0, बिलासपुर में 37.8, हमीरपुर में 36.4, भुंतर में 36.0, नाहन में 34.6, कांगड़ा

में 35.5, चंबा में 33.9, सोलन में 30.0, शिमला में 24.5 और डलहौजी में 21.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। जनजातीय क्षेत्र लाहौल के कोकसर स्थित तेलिंग नाला में बाढ़ आने पर मनाली-लेह मार्ग वीरवार रात 11 बजे तक अवरुद्ध रहा। 
विज्ञापन

ऊना में दिन में पारा 42 डिग्री के आसपास रहा

करीब तीन घंटे तक रोड बंद रहने से पर्यटकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। ऊना में दिन के समय गर्म हवाएं चलती रहीं लेकिन शाम होते ही पूरे जिले को बारिश से राहत मिल गई।

दिन में पारा 42 डिग्री के आसपास रहा, जिससे लू के थपेड़ों से दुश्वारियां हुईं। शाम होते ही जिला के चिंतपूर्णी, गगरेट, बंगाणा समेत दौलतपुर चौक में झमाझम बारिश हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें