फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal: पांच एचएएस अधिकारियों को मिली तैनाती, जानिए किसे कहां लगाया

Mon, 02 Feb 2026 05:11 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।

सार

सरकार ने पांच हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक सेवा (एचएएस) अधिकारियों के ट्रांसफर और तैनाती आदेश जारी किए हैं।
विज्ञापन
हिमाचल सरकार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश सरकार ने पांच राज्य प्रशासनिक सेवा (एचएएस) अधिकारियों के ट्रांसफर और तैनाती आदेश जारी किए हैं। इन आदेशों के अनुसार तैनाती का इंतजार कर रहे एचएएस अधिकारी अनिल कुमार शर्मा को सचिव राज्य विद्युत नियामक आयोग शिमला के पद पर नियुक्त किया गया है। वहीं अतिरिक्त सचिव (राजस्व) सुनील वर्मा को इस पद के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त किया गया है।

विज्ञापन


एचएएस अधिकारी केशव राम को भूमि अधिग्रहण अधिकारी ब्यास बांध परियोजना राजा का तालाब लगाया गया है। विपन कुमार को सहायक उपायुक्त किन्नौर के पद पर तैनात किया गया है। पूजा अधिकारी को सहायक बंदोबस्त अधिकारी अर्की और विवेक कुमार को एसी टू डीसी कांगड़ा के पद पर तैनात किया गया है। जगदीप सिंह को आगामी पोस्टिंग के लिए कार्मिक विभाग शिमला में रिपोर्ट करने का निर्देश दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें