शिक्षा विभाग के अनुसार इस साल इन पांचोें कॉलेजों में से एक भी दाखिला नहीं हुआ। ऐसे में सरकार ने इन कॉलेजों को बंद कर दिया। जन आक्रोश से बचने के लिए सरकार ने हालांकि इन कॉलेजों को अभी डिनोटिफाई नहीं किया है।
भविष्य में इन क्षेत्रों में विद्यार्थियों की संख्या बढ़ने पर कॉलेजों को दोबारा खोलने की संभावनाएं अभी रखी हैं। कांग्रेस सरकार ने पांच जून 2017 की कैबिनेट बैठक में चंबा जिले के भलेई और तेलगा में डिग्री कॉलेज खोलने की घोषणा की थी। भलेई में इनरोलमेंट 64 और तेलगा कॉलेज में इनरोलमेंट 69 है।
इनरोलमेंट कम होने के चलते जयराम सरकार ने इन दोनों कॉलेजों को मर्ज कर लचोड़ी में नया कॉलेज खोलने की तैयारी में है।इनरोलमेंट बढ़ने पर 16 डिग्री कॉलेजों में से नौ बंद नहीं होंगे।
इनमें से जिला कांगड़ा के देहरा, मटौर, जिला ऊना के हरोली, सोलन के जयनगर और दाड़लाघाट, सिरमौर के ददाहू, पछौता, रोनहाट और जिला मंडी का थाची कॉलेज है।