फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राइवेट स्कूल में भड़की आग, प्रिंसिपल रूम समेत कंप्यूटर लैब खाक

Sat, 01 Apr 2017 06:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, किन्नौर
विज्ञापन
विज्ञापन
भावानगर का शिवालिक पब्लिक स्कूल धू-धू कर जल उठा। हादसा शनिवार सुबह करीब 11 बजे हुआ। अचानक लगी आग से कमरे में पढ़ रहे बच्चे बाल-बाल बचे। स्कूल में नर्सरी से लेकर 9वीं कक्षा तक 50 छात्र और छात्राएं अध्ययनरत हैं। राजस्व विभाग के अनुसार आग लगने से लगभग 8 लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन


आग से पांच अलमारी, एक प्रिंटर, तीन कमरे, सात कंप्यूटर और एक दर्जन कुर्सियाें के साथ प्रधानाचार्य कार्यालय, लाइब्रेरी और कंप्यूटर रूम में रखा स्कूल का रिकॉर्ड जलकर राख हो गया है। आग लगने का कारण शार्ट-सर्किट बताया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस, होमगार्ड और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

स्कूल भवन एनएच-5 के साथ होने से आग पर काबू पाने में ज्यादा परेशानी नहीं हुई। अगर सड़क सुविधा न होती तो आसपास के भवनों को भी नुकसान हो सकता था। पुलिस के अनुसार घटना के समय छात्र कक्षा के कमरों में बैठे थे। गनीमत रही कि विद्यार्थी दूसरे कमरों में थे।
विज्ञापन


वरना बड़ा हादसा हो सकता था। उधर, आग लगने की सूचना मिलते ही प्रशासन की ओर से एसडीएम सुरेंद्र मोहन भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है। छात्रों को तुरंत बाहर निकाल दिया गया। कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें